प्रधानमंत्री मोदी ने नए पीएम ऑफिस 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम ने बताया कि हम एक नए इतिहास के साक्षी हैं. उन्होंने कहा कि भारत अब एक नए आरंभ की ओर बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत में गुलामी के प्रतीक लंबे समय तक देखे गए हैं, लेकिन सेवा की भावना भारत की आत्मा है.