बंगाल में चुनावों के नजदीक आने के साथ ही बाबरी मस्जिद निर्माण का विवाद फिर से सामने आया है. हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि 11 फरवरी को सुबह दस बजे करीब 1200 लोगों के साथ कुरान पढ़ते हुए बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इस घोषणा के बाद दिल्ली से लखनऊ तक हिन्दू संगठन सशक्त हो गए हैं। लखनऊ में कई जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं जिनमें यह लिखा गया है कि हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे.