असम कांग्रेस में सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कुछ घंटों के भीतर इस्तीफा वापस ले लिया. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल थे, ने उनसे बातचीत कर पार्टी के आंतरिक मतभेदों को समझदारी से सुलझाया.