महिला आरक्षण कानून और परिसीमन विधेयक को लेकर AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसका विरोध किया है और संसद में कहा कि इससे बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा और कम आबादी वाले इलाके को इसका नुकसान होगा जो देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इससे हिन्दी हार्टलैंड में सीटों की अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी जबकि अन्य इलाकों में इसमें चार फीसदी तक की कमी हो जाएगी.