उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधान परिषद में बोलेंगे जहां सबकी नजरें उनके विरोधियों पर वार करने के तरीके पर टिकी होंगी. कल एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दिए गए बयान को अपमानजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस विवाद के मद्देनजर योगी ने पहली बार विधानसभा में विस्तार से अपनी बात रखते हुए उपाधि पर सवाल उठाए और संगम पर शाही स्नान के दौरान हुई घटना को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला.