scorecardresearch
 

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश... मौसम पर जानें IMD का ताजा अपडेट

IMD Rainfall: मौसम विभाग की मानें तो आज से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसके साथ ही आने वाले दिनों में कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं मौसम पर ताजा अपडेट.

Advertisement
X
IMD Rainfall Update (Representational Image)
IMD Rainfall Update (Representational Image)

देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो गई है. कुछ राज्यों में तो तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच पहुंच गया है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी से एक्टिव होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर नजर आएगा. IMD के मुताबिक, 28 फरवरी से 02 मार्च तक कई पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 01 मार्च को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज (मंगलवार) आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 

Advertisement

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब से हिमाचल प्रदेश तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो 28 फरवरी से 02 मार्च तक पंजाब में बारिश देखने को मिल सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़ में 01 और 02 मार्च को बारिश हो सकती है.

वहीं, 01 मार्च को कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी और 01 मार्च को गरज के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. इसी के साथ  सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हो सकती है. 

 

Advertisement
Advertisement