देशभर में ठंड और ठिठुरन अब बढ़ गई है. देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. यहां कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है. घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो है. वहीं, दूसरी तरफ कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है. घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है. आलम यह है कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं.
कोहरे के दौरान ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए हर साल भारतीय रेलवे कई ट्रेनों को एक लंबी अवधि के लिए पूरी तरह रद्द कर देता है. वहीं, कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का भी फैसला करता है. इसी क्रम में इस साल भी कोहरे के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने 29 फरवरी 2024 तक के लिए कई ट्रेनों को पूरी तरह से और कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया है. यह ट्रेनें विगत दिसंबर माह से ही कैंसिल कर दी गई थीं.
अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट
कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द/आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है.
कौन सी ट्रेन किस तारीख तक रद्द, देखें लिस्ट
>गाड़ी संख्या 24198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 23 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 24197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 25 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक
>गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्स. 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्स. 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 02 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 01 मार्च 24 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस 27 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी
इन ट्रेनों के परिचालन अवधि में की गई कमी
> दिनांक 29 फरवरी 2024 तक प्रारंभिक स्टेशन (Originating station) से खुलने वाली इन ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार रद्द रहेगा.
>गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस प्रत्येक मंगल, गुरु एवं शनिवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 24406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 24405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुध एवं शनिवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस - प्रत्येक शुक्र एवं सोमवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुध एवं रविवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्र एवं मंगलवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस - प्रत्येक गुरुवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस प्रत्येक सोम, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15073/75 सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणाी एक्सप्रेस - प्रत्येक रवि, बुध एवं गुरुवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15074/76 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर त्रिवेणाी एक्सप्रेस - प्रत्येक शनि, मंगल एवं बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्र, रवि, सोम एवं बुधवार को रद्द रहेगी
आंशिक रूप से रद्द रहेंगी यह ट्रेनें:
>गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा जं. चंबल एक्सप्रेस 23 फरवरी 2024 तक आगरा कैंट और मथुरा जं के बीच रद्द रहेगी
>गाड़ी संख्या 12178 मथुरा जं.-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2024 तक मथुरा जं और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी.