scorecardresearch
 

नहीं खाई होगी कभी ये स्पेशल मिठाई, हजार रुपये में मिलता है एक पीस

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान शहर में मिठाइयों का एक अनोखा मेला लगता है जिसमे लोगों को तरह तरह की मिठाइयों को खाने का मौका मिलता है. इस मेले में सबसे खास होता है एक हजार रुपये में सिर्फ एक पीस मिलने वाली मिठाई जिसे देखने और खाने लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं.

Advertisement
X
एक हजार रुपये में मिलती है एक पीस मिठाई
एक हजार रुपये में मिलती है एक पीस मिठाई

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में मिठाइयों का एक अनोखा मेला लगा है जहां रंग बिरंगी मिठाइयां आपके मुंह में पानी ले आएगी. खासबात ये है कि इस मेले में एक मिठाई की कीमत एक हजार रुपये तक है. 

इस खास मिठाई को बनाने में करीब ढाई किलो पनीर लगता है और साढ़े तीन घंटे की मेहनत के बाद तैयार होता है. इस मिठाई को बेहद कुशल कारीगर बनाते हैं और इसे देखने-खरीदने दूर-दूर से लोग मेले में पहुंचते हैं.

यहां देखिए वीडियो        

मेले में 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की मिठाई मिलती है. इस मेले में मुख्य रूप से स्थानीय दुकानदार भाग लेते हैं. यह मेला पांच दिनों तक चलता है. दुकानदार के अनुसार एक हजार रुपये वाली मिठाई बनाने में  करीब ढाई किलो पनीर लगता है. इसके साथ ही मैदा और चीनी मिलाकर करीब साढ़े तीन घंटे में इसे तैयार किया जाता है.

इस मिठाई मेले का आयोजन गोपीनाथ मदनमोहन के 514 साल के दोल उत्सव को लेकर किया जाता है. मेले का आयोजन दोगछिया के हाटतला इलाके में होता है. मेले में मिठाइयों की इतनी मांग होती है कि बनने के कुछ ही मिनटों में ही सारी मिठाइयां बिक जाती हैं. 

Advertisement

इस मेले में जितने लोग मिठाई खरीदने आते हैं उतने ही लोग मिठाई देखने भी आते हैं जिसमें एक हजार रुपये में एक मिठाई मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है. (इनपुट - सुजाता मेहरा)

 

Advertisement
Advertisement