scorecardresearch
 

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सूरत कोर्ट कल सुना सकती है फैसला

लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की रैली में राहुल गांधी द्वारा की गई मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी पर सूरत में बीजेपी नेता की ओर से मानहानि का दावा ठोका गया था. इसको लेकर सूरत सेशंस कोर्ट कल अपना फैसला सुना सकती है.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम को लेकर चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार यानी कल फैसला सुना सकती है. राहुल गांधी कल कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहेंगे. कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बताया कि राहुल गांधी कल सुबह सूरत पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वह सीधे कोर्ट परिसर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी. 

चुनावी रेली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बीजेपी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था. राहुल गांधी इससे पहले तीन बार सूरत की कोर्ट में हाज़िर रह चुके हैं. हालाकि राहुल गांधी ने कोर्ट के अंदर अपने बयान में कहा था कि वो खुद पर लगे आरोप से इनकार करते हैं. राहुल ने कहा था कि उन्होंने चुनावी रैली में ऐसा कहा था, ये उन्हें याद नहीं है. 

सूरत पहुंच रहे हैं कांग्रेस नेता

राहुल गांधी को लेकर कोर्ट के फैसले की संभावनाओं को देखते हुए गुजरात कांग्रेस के नेता अभी से ही सूरत पहुंच चुके हैं. सूरत में राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुट रहे हैं.  

2019 में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने दिया था बयान

Advertisement

बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में 13 अप्रैल 2019 की चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है. सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल गांधी के साथ-साथ कोर्ट ने दो और गवाह कर्नाटक के कोलार के तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज किए हैं. जिसके बाद अब राहुल गांधी से भी कुछ पूछताछ की गई थी.


 

Advertisement
Advertisement