scorecardresearch
 

यूपी: डीजी कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पुलिसिंग को बेहतर करें

पीएम मोदी ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि अब जरूरत है कि राज्यों की पुलिस घटनाओं का विश्लेषण करे और उन घटनाओं से सीखने की व्यवस्था की जाए.

Advertisement
X
लखनऊ में कार्यक्रम में मौजूद पीएम मोदी
लखनऊ में कार्यक्रम में मौजूद पीएम मोदी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 56वीं ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस का समापन
  • "तकनीकी के इस्तेमाल से कई परिवर्तन आए"

लखनऊ में  56वीं ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया. तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए हाई पावर पुलिस टेक्नोलॉजी की जरूरत पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने यूपीआई (UPI), कोविन (Cowin) और जेम  (Gem) पोर्टल का उदाहरण देते हुए कहा कि इनसे आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है. सम्मेलन के आखिरी दिन इंटेलीजेंस ब्यूरो के अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया.

प्रधानमंत्री ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि अब जरूरत है कि राज्यों की पुलिस घटनाओं का विश्लेषण करे और उन घटनाओं से सीखने की व्यवस्था की जाए. प्रधानमंत्री ने मौजूदा वक्त में बढ़ती सूचना तकनीक और सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए इंटर ऑपरेबल (inter operable) तकनीकों के विकास पर जोर दिया. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए उचित तकनीक शिक्षा प्राप्त युवाओं की मदद ली जाए. 2014 में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए योजना शुरू की गई थी. अब जरूरत है स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था की नियमित समीक्षा हो. उसमें लगातार बदलाव किया जाए.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के मददगार के तौर पर खड़ी हुई पुलिस ने लोगों का नजरिया बदल दिया. बता दें कि लखनऊ स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में 19 नवंबर से 56वीं ऑल इंडिया डीजे कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ था. 

Advertisement
Advertisement