scorecardresearch
 
Advertisement

हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का चौथा दिन, नहीं चल सकी संसद, दोनों सदन 6 फरवरी 11 बजे तक स्थगित

aajtak.in | नई दिल्ली | 03 फरवरी 2023, 3:50 PM IST

संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई. अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...

संसद में लगातार दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा (फोटोः पीटीआई) संसद में लगातार दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा (फोटोः पीटीआई)

संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन संसद में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया जिससे संसद नहीं चल पाई. संसद की कार्यवाही को 3 फरवरी 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. आज चौथे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी और सदन को पहले 2 बजे तक, फिर 6 फरवरी को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. विपक्षी सांसदों ने सदन में 'वी वांट जेपीसी' और 'देश की लूट बंद करो' के नारे लगाए.

2:38 PM (3 वर्ष पहले)

नारेबाजी करते वेल में आए सांसद, बिफरे सभापति

Posted by :- Bikesh Tiwari

सभापति जगदीप धनखड़ आसन से बोल ही रहे थे कि विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. इस पर सभापति बिफर पड़े और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का नाम लेकर कहा कि ये नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने 6 फरवरी को 11 बजे तक सदन स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि आपको नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल पर नोट लेकर आना होगा. 

2:36 PM (3 वर्ष पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बाद इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभापति जगदीप धनखड़ बोलने के लिए खड़े हुए और सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने, गलत परंपरा शुरू नहीं करने की अपील की. हंगामे के कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही 6 फरवरी को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

2:11 PM (3 वर्ष पहले)

लोकसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 6 फरवरी को दिन में 11 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस बीच लोकसभा से एक प्रस्ताव पारित किया गया.

2:11 PM (3 वर्ष पहले)

नारेबाजी करते हुए पीठासीन के आसन तक पहुंचे विपक्षी सांसद

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्ष की नारेबाजी के बीच पीठासीन ने जैसे ही कल पेश किए गए एक प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इसे पारित घोषित किया, विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गए. पीठासीन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा को संवैधानिक दायित्व बताते हुए अपने आसन पर जाने की अपील की. इसका विपक्ष पर कोई असर नहीं हुआ और विपक्षी सांसद आसन के सामने नारेबाजी करते रहे.

Advertisement
2:09 PM (3 वर्ष पहले)

हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुए प्रस्ताव

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ प्रस्ताव पास किए गए. विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच 2 फरवरी को पेश हुए एक प्रस्ताव पर पीठासीन ने वोटिंग कराई और इसे बगैर चर्चा के पारित घोषित कर दिया. 

2:04 PM (3 वर्ष पहले)

विपक्षी सांसद कर रहे नारेबाजी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं. विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच पीठासीन की अनुमति से लोकसभा में सदन पटल पर प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं. 

2:02 PM (3 वर्ष पहले)

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही स्थगन के बाद फिर से शुरू हो गई है. पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि स्पीकर को कुछ विषयों पर स्थगन प्रस्ताव की सूचना मिली है. उन्होंने किसी भी प्रस्ताव पर अनुमति नहीं दी है. पीठासीन ने सदन की कार्यवाही शुरू करा दी है. 

1:42 PM (3 वर्ष पहले)

चीन, महंगाई, बेरोजगारी पर नहीं होने दी चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्षी दल चाहते हैं कि जो स्टॉक मार्केट गिर रहे हैं, उस पर चर्चा हो. उन्होंने कहा कि जनता का पैसा LIC और अन्य सरकारी संस्थानों में लगा है. थरूर ने कहा कि सरकार ने चीन, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा नहीं होने दी. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस भी मुद्दे पर उन्हें (सरकार को) लगता है कि वे शर्मिंदा होंगे, उस पर वे चर्चा ही नहीं होने देते.

1:39 PM (3 वर्ष पहले)

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं- प्रह्लाद जोशी

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि शेयर मार्केट से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. प्रह्लाद जोशी ने साफ कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा प्राथमिकता रहता है. उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं है.

Advertisement
1:23 PM (3 वर्ष पहले)
11:11 AM (3 वर्ष पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करने लगे. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया.

11:09 AM (3 वर्ष पहले)

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे. हंगामे और नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की. स्पीकर ने प्रश्नकाल की शुरुआत भी कर दी. एक सवाल भी पूछा गया और स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने इसका जवाब भी दिया लेकिन विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

11:06 AM (3 वर्ष पहले)

विपक्षी दलों के सांसद कर रहे नारेबाजी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों के सांसद केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्षी दलों के सांसद 'जेपीसी, जेपीसी... वी वांट जेपीसी' और 'देश को लूटना बंद करो' के नारे लगा रहे हैं.

11:03 AM (3 वर्ष पहले)

सदन की कार्यवाही शुरू, चल रहा प्रश्नकाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. स्पीकर ओम बिड़ला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की है. मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर सवाल किया जिसका जवाब स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार जवाब दे रही हैं.

Advertisement
11:01 AM (3 वर्ष पहले)

राज्यसभा में पेश होने हैं 37 विधेयक

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद की कार्यवाही के चौथे दिन आज राज्यसभा में 37 निजी विधेयक पेश होने हैं. छह निजी विधेयकों पर विचार कर इन्हें पारित किया जाना है. राज्यसभा में गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के दौरान कई निजी विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

10:49 AM (3 वर्ष पहले)

कार्यवाही से पहले विपक्ष की बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में विपक्ष सरकार के साथ आर-पार के मूड में है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समान विचारधारा वाले सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई. मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संसद में आज की कार्यवाही के लिए विपक्ष की रणनीति पर मंथन किया गया. कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम नियम के मुताबिक नोटिस देते हैं. बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि उनका अगला कदम क्या होगा, ये उन्हें पता होगा.

10:46 AM (3 वर्ष पहले)

वित्त मंत्री ने बीजेपी सांसदों को बजट पर किया ब्रीफ

Posted by :- Bikesh Tiwari

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बीजेपी सांसदों को बजट पर ब्रीफ किया. वित्त मंत्री संसद के बाल योगी सभागार पहुंचीं जहां बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को बुलाया गया था. वित्त मंत्री ने बीजेपी सांसदों को बजट को लेकर जानकारी दी.

10:43 AM (3 वर्ष पहले)

थोड़ी देर में शुरू होगी संसद की कार्यवाही

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही थोड़ी देर में शुरू होगी. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिन में 11 बजे शुरू होनी है. देखना है कि आज संसद की कार्यवाही चल पाती है या एक दिन पहले की तरह ही हंगामे की भेंट चढ़ जाती है.

10:43 AM (3 वर्ष पहले)

हंगामे की भेंट चढ़ गई थी तीसरे दिन की कार्यवाही

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ गई थी. विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और अडानी ग्रुप में एलआईसी और स्टेट बैंक के निवेश को लेकर चर्चा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया. इसकी वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में कार्यवाही को 3 फरवरी, 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

Advertisement
10:43 AM (3 वर्ष पहले)

बजट सत्र का आज चौथा दिन

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया था.

Advertisement
Advertisement