scorecardresearch
 

बंदूक की नोक पर कपड़े उतरवाए, ID कार्ड देखा और गोली मार दी... पहलगाम आतंकी हमले में IAF अफसर की भी गई जान

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने अरुणाचल प्रदेश के कार्पोरल टागे हैलियांग की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने धर्म पूछकर उनकी पहचान की पुष्टि के बाद उनको गोली मारी. हैलियांग अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए पहलगाम पहुंचे थे.

Advertisement
X
अरुणाचल प्रदेश के वायु सेना के जवान की भी आतंकी हमले में मौत
अरुणाचल प्रदेश के वायु सेना के जवान की भी आतंकी हमले में मौत

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना के कार्पोरल टागे हैलियांग की भी मौत हो गई. अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजांग गांव के रहने वाले हैलियांग अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे. सूत्रों का कहना है कि आतंकी ने पहले उनका धर्म पूछा और फिर उन्हें गोली मार दी. 

सूत्रों का दावा है कि आतंकियों ने हैलियांग को हथियार की नोक पर कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया. इसके बाद आतंकी ने उनका आर्मी कार्ड भी देखा और यह देखने के बाद वह भारतीय सेना के जवान हैं, आतंकी ने उन्हें वहीं उनकी पत्नी के सामने गोली मार दी.

यह भी पढ़ें: 'हिंदू थे टारगेट, आतंकवाद पर सख्ती की जरूरत', पहलगाम आतंकी हमले पर धर्मगुरुओं में भी गुस्सा

श्रीनगर में तैनात थे वायुसेना के कार्पोरल टागे हैलियांग

कार्पोरल हैलियांग ईसाई धर्म को मानते थे और उन्होंने दिसंबर 2024 में शादी की थी. वह पिछले कुछ सालों से श्रीनगर में तैनात थे. उनके दो भाई भारतीय सेना में हैं और फिलहाल में श्रीनगर में ही हैं. उनके पार्थिव शरीर को सारे औपचारिक कार्यों के पूरे होने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम साथ हैं...', पहलगाम अटैक पर इजरायली राजदूत की दो टूक

एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी भेजा जाएगा जवान का शव

वायुसेना के जवान रहे कार्पोरल टागे हैलियांग के कुछ दोस्त और रिश्तेदार उनके पार्थिक शरीर के साथ मौजूद हैं. शव को पहले एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जाएगा और फिर 2:30 बजे निर्धारित एयर इंडिया की उड़ान के जरिए गुवाहाटी पहुंचाया जाएगा. इस घटना से आर्मी जवान हैलियांग का परिवार गहरे शोक में है. (युवराज मेहता की रिपोर्ट)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement