scorecardresearch
 

Indian Railways: मई में रद्द रहेंगी ये 4 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, रेलवे ने जारी की लिस्ट

North Western Railways ने मई में जोधपुर रेल मंडल की कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ के रूट डायवर्ट करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. प्रभावित ट्रेनों में जोधपुर-हिसार, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

Advertisement
X
Indian Railways Cancelled Trains News Update (File Photo-ITG)
Indian Railways Cancelled Trains News Update (File Photo-ITG)

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां ट्रेनों को सही समय से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करता है. वहीं, रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, अंडर ब्रिज निर्माण समेत तमाम कार्यों पर भी ध्यान देता है. इसी कड़ी में जोधपुर रेल मंडल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी (अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य चल रहा है. जिसकी वजह से मई 2026 के आखिरी दिनों में कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी. 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव और कुछ ट्रेनों को रेगुलेट (देरी) किया जाएगा. रेलवे ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी जानकारी दी है. 

Cancelled Trains List: ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24.05.26 को रद्द रहेगी.  
  • गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25.05.26 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस  24.05.26 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को रद्द रहेगी.

आंशिक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24.05.26 को जोधपुर की जगह डेगाना से चलेगी. यानी यह ट्रेन जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस 24.05.26 को जोधपुर की जगह बीकानेर से संचालित होगी. यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14722, अंबेर-जोधपुर एक्सप्रेस 23.05.26 को अंबेर से बीकानेर तक ही संचालित होगी. यह बीकानेर-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को हिसार से डेगाना तक ही चलेगी. डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी और डेगाना तक ही चलेगी. यह डेगाना-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट
जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा उनमें  गाड़ी संख्या 14813, 14888, 14707, 14887, 14814, 14853, 14087 और 22632 जैसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों को लूनी, अजमेर, फलोदी, बीकानेर, मारवाड़ जंक्शन आदि स्टेशनों से होकर चलाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement