scorecardresearch
 

NIA की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने वाले 7 गिरफ्तार

एनआईए ने म्यांमार में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों पर आतंकी ट्रेनिंग देने का आरोप है. फिलहाल एनआईए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
X
म्यांमार में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational )
म्यांमार में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational )

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने म्यांमार में आतंकवादी प्रशिक्षण देने के मामले में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 यूक्रेन के नागरिक और 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. एजेंसी आरोपियों से अवैध प्रवेश, हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन ट्रेनिंग और ड्रोन आयात से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है.

दरअसल एनआईए के अनुसार ये सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद म्यांमार में हथियार और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दे रहे थे. जांच में सामने आया है कि प्रशिक्षण के लिए यूरोप से ड्रोन भी मंगाए गए थे. एनआईए इस पूरे मामले में यह भी जांच कर रही है कि इन विदेशी नागरिकों के संबंध किन संगठनों या नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और क्या इनके जरिए किसी बड़े आतंकी नेटवर्क को प्रशिक्षण दिया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया-म्यांमार में युवाओं को बनाते थे बंधक, गुजरात के दो शातिर एजेंट गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मणिपुर के तेंगनौपाल ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ़्तार किया है. ये विद्रोही PREPAK, कंगली यावोल कन्ना लुप (KYKL) और कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (MFL) से जुड़े थे. उन्होंने बताया कि ये गिरफ़्तारियां रविवार को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ 73 और 75 के बीच के इलाके से की गईं.

Advertisement

एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने ज़िले की बोलजांग पहाड़ी श्रृंखला से भारी मात्रा में विस्फोटक और छोटे हथियार बरामद किए. पुलिस ने बताया कि बरामद की गई चीज़ों में आठ इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs), एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, एक देसी मोर्टार, दो रेडियो सेट और अलग-अलग कैलिबर के नौ ज़िंदा कारतूस शामिल थे. जिन्हें नष्ट कर दिया गया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement