पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड से एक अजीब मामला सामने आया है. आपने आमतौर पर राजनेताओं को नौकरियों, प्रशासनिक कार्यों, शादियों और मेडिकल इमरजेंसी के लिए आर्थिक मदद संबंधी कामों के लिए मिलने वाले अनुरोध पत्रों के बारे में सुना होगा. लेकिन नगालैंड बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग से एक युवक ने अजीबो-गरीब मांग की.
बता दें कि युवक ने अपनी "ड्रीम गर्ल" के साथ पहली डेट से पहले अलॉन्ग से मदद मांगी, ताकि वह डेट पर जा सके. एक मेल में अरबिंदा पांडा ने कहा कि सर, 31 अक्टूबर को मैं पहली बार अपनी ड्रीम गर्ल को डेट करने जा रहा हूं, लेकिन अभी तक मेरे पास नौकरी नहीं है, प्लीज थोड़ी मदद की जरूरत है. सर, कृपया कुछ करें.
बीजेपी नेता एक्स (पहले ट्विटर) पर इस मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. साथ ही उन्होंने पूछा कि बताओ मैं क्या करूं. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आए हैं. एक यूजर ने अलोंग को उसकी जगह डेट पर जाने की सलाह दी, जबकि दूसरे ने डेट को स्पॉन्सर करने का आग्रह किया.
एक एक्स यूजर ने कहा कि "लवर बॉय" को विधायक बनाया जाना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने अलॉन्ग से अनुरोध किया कि उस युवक को नौकरी दिलाने में मदद करें.
एक यूजर ने लिखा कि सर उस युवक का खर्चा बचाने के लिए आप उस युवक से गर्लफ्रेंड का कॉन्टेक्ट नंबर ले लें और आप डेट पर चले जाएं. जबकि एक यूजर ने लिखा कि उस लड़के को समझाएं कि पहले आर्थिक तौर पर थोड़ा मजबूत हो जाए फिर डेट पर जाए, जबकि एक ने लिखा कि उससे कहें कि सुबह हो गई है. ड्रीम गर्ल सिर्फ ड्रीम में थी.