scorecardresearch
 

Indian Railways: त्योहार सीजन के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी, यूपी-बिहार सहित इन यात्रियों को होगा लाभ

Indian Railways festival special train: फेस्टिवल सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न रूट्स पर ट्रेनों की फ्रीक्वैंसी बढ़ाने का फैसला किया है. उत्तर रेलवे द्वारा बढ़ाई गई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी से नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

Advertisement
X
Indian Railways festival special train
Indian Railways festival special train

Indian Railways Festival Special Trains: अपने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रहा है. आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू कर करने का फैसला किया है. दरअसल, त्योहार के सीजन में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. इसीलिए उत्तर रेलवे (Norther Railways) आगामी त्योहारी सीजन (Festival season) के हिसाब से यात्रियों के लिए कई नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है जबकि कई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई जा रही है.

रेलवे ने एक दो ट्रेनों की नहीं बल्कि 24 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई है. उत्तर रेलवे ने बरौनी, एरणाकुल, नई दिल्ली, गया, अहमदाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जलंधर सिटी अमृतसर, सहरसा, पटना, चंडीगढ़, जम्मू तवी, पाटलिपुत्र सहित कई रूट्स पर चलने वाली ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है. 


यहां देखें लिस्ट

ट्रेन संख्या 02521 बरौनी जंक्शन से एरणाकुलम जंक्शन 30 अगस्त से हर सोमवार को अगले आदेश तक चलेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 02522 एरणाकुलम जंक्शन से बरौनी के लिए हर शुक्रवार को 3 सितंबर से अपनी सेवाएं देगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 02398 नई दिल्ली से गया, 05269 मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद, ट्रेन संख्या 05531 सहरसा से अमृतसर, ट्रेन नंबर 05559 दरभंगा से अहमदाबाद के लिए चलेगी. 

Advertisement
Advertisement