scorecardresearch
 

बारिश पर ब्रेक! अब बढ़ेगा पारा... दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का असर, 30 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा तापमान

फरवरी में अब आने वाले दिनों में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है. इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के साथ‑साथ हरियाणा में पारा 30°C तक पहुंच सकता है. जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. दिल्ली के तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है.

Advertisement
X
दिल्ली समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है. (Photo: Pixabay)
दिल्ली समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है. (Photo: Pixabay)

पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के कॉम्बिनेशन से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिला है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश हुई है. लेकिन पूर्वी राजस्थान और वेस्ट हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम पर अच्छा खासा असर देखने को मिला है. कई जगहों पर ओले गिरे, गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चली, लेकिन अब मौसम में सुधार आ चुका है.

अब फरवरी के बाकी दिनों में किसी मजबूत मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है. किसी बड़े मौसम सिस्टम के न होने के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिलने वाला है. बादल कम होने और धूप तेज रहने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा. 

यह भी पढ़ें: अब बारिश के चांस कम... आसमान रहेगा साफ! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-हरियाणा में बढ़ेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार नई दिल्ली सफदरजंग में 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31°C पहुंच सकता है. 20 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.

Advertisement

वही, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा से लगे इलाकों में तापमान 30°C से भी ऊपर जा सकता है. जबकि रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रह सकता है. हिसार और अमृतसर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान अभी भी 8 से 9°C तक रहने की संभावना जताई जा रही है.

इन मैदानी इलाकों में फसल कटाई का समय आमतौर पर मार्च से मई के बीच रहता है. आने वाले 10 से 12 दिन खेती से जुड़ी गतिविधियों के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं. हालांकि, मार्च के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि अगले 15 दिनों में प्री‑मानसून जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement