scorecardresearch
 

पश्चिम एशिया में फंस भारतीयों की वापस के लिए भारत ने कसी कमर, जेद्दा और दुबई में तैनात किए वाइडबॉडी विमान

पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात के बीच एयर इंडिया ने फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित लाने के लिए कमर कस ली है. एयर इंडिया ने 3 और 4 मार्च को जेद्दा और दुबई के लिए अपनी अधिक क्षमता वाले तीन चौड़े (Widebody) बोइंग विमानों को तैनात किया है.

Advertisement
X
एयर इंडिया ने बोइंग 777 और 787 विमानों की तैनाती के साथ खाड़ी देशों की वापसी उड़ानों में तेजी लाई है. (File photo: ITG)
एयर इंडिया ने बोइंग 777 और 787 विमानों की तैनाती के साथ खाड़ी देशों की वापसी उड़ानों में तेजी लाई है. (File photo: ITG)

ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण फंसे हजारों भारतीय को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए एअर इंडिया ने कमर कस ली है. एयरलाइन ने उच्च क्षमता वाले वाइडबॉडी विमानों को जेद्दा (सऊदी अरब) और दुबई (यूएई) के लिए तैनात किया है, ताकि फंसे यात्रियों को पूर्ण क्षमता के साथ वापस मुंबई और दिल्ली लाया जा सके.

एअर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति से प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए 3 और 4 मार्च को उच्च क्षमता वाले वाइडबॉडी विमानों का इस्तेमाल कर रही है. ये विमान पूरी क्षमता से भरे हुए वापसी उड़ानें भरेंगे.

कंपनी ने बताया कि 3 मार्च की शाम को लगभग 350 सीटों वाला बोइंग 777 विमान मुंबई से जेद्दा के लिए रवाना हुआ. इसके बाद 300 सीटों वाला बोइंग 787-9 विमान दिल्ली से दुबई के लिए देर रात रवाना हुआ. तीसरी उड़ान 250 से अधिक सीटों वाले बोइंग 787-8 विमान की 4 मार्च की सुबह मुंबई से दुबई के लिए होगी. ये सभी विमान 4 मार्च को अपनी पूरी क्षमता के साथ यात्रियों को लेकर दिल्ली और मुंबई लौटेंगे.

कंपनी ने बताया कि एअर इंडिया का लक्ष्य इन राहत उड़ानों के जरिए फंसे हुए यात्रियों को उनकी पूरी क्षमता के साथ वापस लाना है. कंपनी ने कुल तीन बड़े विमान इस मिशन के लिए लगाए हैं जो 3 मार्च की देर रात और 4 मार्च को संचालित होंगे.

एयरलाइन के अनुसार, जेद्दा और दुबई से लौटने वाले ये विमान 4 मार्च को यात्रियों से पूरी तरह भरे हुए मुंबई और दिल्ली पहुंचेंगे. इन बड़े विमानों (Wide-body crafts) के उपयोग से कम समय में ज्यादा लोगों को निकाला जा सकेगा.

एयर इंडिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह मध्य पूर्व क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहे घटनाक्रमों की बारीकी से निगरानी कर रही है. एयरलाइन अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और देखभाल के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस मुश्किल वक्त में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एर इंडिया वैकल्पिक इंतजामों पर काम कर रही है. यात्री और उनके परिजन एयरलाइन के अपडेट्स पर नजर रख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement