scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है.

Advertisement
X
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने किया तारीख का ऐलान (फाइल फोटो)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने किया तारीख का ऐलान (फाइल फोटो)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है. वहीं, अमेरिका में हिंसा के बीच कांग्रेस ने जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगा दी है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं. पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

1- JEE Advanced date 2021: 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि  आपके पास अभी बहुत वक्त है, आप अच्छे से इसकी तैयारी कर सकते हैं. इस समय ये परीक्षा आईआईटी खड़गपुर आयोजित करेगा.

2- अमेरिका: जो बाइडेन की जीत पर कांग्रेस की मुहर, ट्रंप सत्ता हस्तांतरण को तैयार लेकिन नतीजे स्वीकार नहीं

अमेरिका में हिंसा के बीच कांग्रेस ने जो बाइडेन की जीत पर मुहर लगा दी है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं, जो बहुमत से ज्यादा हैं. राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है. 

Advertisement

3- भारत बना रहा है कोरोना किलर नेजल स्प्रे, इंजेक्शन वाली वैक्सीन की नहीं रहेगी जरूरत

भारत बायोटेक देश में जल्द ही Nasal वैक्सीन का ट्रायल शुरू करने जा रहा है. नागपुर में इस वैक्सीन के पहले और दूसरे फेज का ट्रायल किया जाएगा. Nasal वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाता है, जबकि अभी तक भारत में जिन दो वैक्सीन (कोविशील्ड, कोवैक्सीन) को मंजूरी मिली है वो हाथ पर इंजेक्शन लगाकर दी जाती है. 

देखें: आजतक LIVE TV

4- कल से पूरे देश में वैक्सीन का ड्राई रन, राज्यों के साथ हर्षवर्धन ने की बैठक

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हमें पहले अपने कोविड योद्धाओं की सराहना करनी चाहिए. हम अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को समान रूप से सलाम कर रहे हैं.

5- पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, सोनिया-राहुल ने साधा सरकार पर निशाना

देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है. आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है. विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार को घेरने का नया मुद्दा बना लिया है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement