scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी की विजय के साथ रील को किया ब्लॉक, कांग्रेस का दावा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी और थलपति विजय की रील और फोटो पोस्ट को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के कारण ब्लॉक कर दिया है.

Advertisement
X
श्रीवत्स ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी और थलपति विजय की रील और तस्वीरों को ब्लॉक कर दिया है. (File Photo: ITG)
श्रीवत्स ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी और थलपति विजय की रील और तस्वीरों को ब्लॉक कर दिया है. (File Photo: ITG)

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी की रील और फोटो पोस्ट को, जिसमें वह और अभिनेता से नेता बने थलपति विजय नजर आ रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के कारण ब्लॉक कर दिया है, हालांकि सरकारी सूत्रों ने इस आरोप का खंडन किया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है, और यह इसलिए हुआ क्योंकि प्लेटफॉर्म के आंतरिक सिस्टम ने गलती से पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए चिह्नित कर दिया था.

राहुल गांधी ने रविवार को विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे और बाद में उन्होंने विजय के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

न्यूज एजेंसी पीटीई के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और थलपति विजय की रील और तस्वीरों को ब्लॉक कर दिया है.

श्रीवत्स के अनुसार, वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे, जबकि वायरल तस्वीर पोस्ट पहले ही 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी. उन्होंने आरोप लगाया, मेटा ने यह नहीं बताया कि उनका अकाउंट अचानक क्यों एक्सेस नहीं हो पा रहा है. यह ग्लिच MeitY के नियमों की वजह से हुआ है. एक्स पर राहुल गांधी की पहुंच, यूट्यूब व्यूज और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स सबको सीमित किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement