आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 7 मार्च 2022 की खबरें और समाचार: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आज एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं. इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकारी बनाती दिख रही है. वहीं, रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की. रूस की सरकार ने भी इसी बीच अपने 31 दुश्मन देशों की लिस्ट को अप्रूव कर लिया है. NSE स्कैम के मामले में पूर्व एमडी चित्रा रामाकृष्णा को 7 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है.
1. Punjab Exit Poll: दिल्ली मॉडल का जादू या बदलाव की चाहत, पंजाब में क्यों चमक रही AAP
पंजाब में एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है. पंजाब में AAP को 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल में पंजाब में परिवर्तन की लहर देखने को मिली. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर को हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ इस बदलाव की लहर को बेहतर तरीके से भुनाया.
2. Russia-Ukraine War: अमेरिका-ब्रिटेन-यूक्रेन... रूस के 31 दुश्मन देश, सामने आई लिस्ट
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस की सरकार ने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है. चीन की सरकारी मीडिया CGTN ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस की सरकार ने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है. इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं.
3. PM मोदी ने की पुतिन से बात, जेलेंस्की से सीधी बातचीत का दिया सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से सीधी बातचीत करने का सुझाव दिया है. इससे पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी 35 मिनट तक बात की थी.
4. NSE Scam: गिरफ्तारी के बाद चित्रा रामाकृष्णा ने मांगी भगवद गीता, कहा- मुझे कुछ भी याद नहीं
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE में सामने आए स्कैम के मामले में पूर्व एमडी चित्रा रामाकृष्णा को दिल्ली की अदालत ने 7 दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद रामाकृष्णा ने भगवद गीता की एक प्रति मांगी है.
5. Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पुलिस ने भी दिया बयान
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. थाईलैंड पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सभी को दे दी है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें मेडिकल ओपिनियन यही है कि शेन वॉर्न की मौत नैचुरल ही हुई है. पुलिस जल्द ही इसके अनुसार वकीलों से बात करेगी.