आज शाम की ताजा खबर की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 पर ही ऑलआउट हो गई. वहीं, गलवान घाटी में चीन की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
केंद्रीय सरकार ने सोमवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत एक्सपायर्ड टीके लगाए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन आरोपों को ‘झूठा और भ्रामक’ करार दिया है. मंत्रालय ने बताया कि CDSCO ने पहले ही कोवैक्सीन और कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को बढ़ाकर क्रमश: 12 महीने और 9 महीने कर दिया था.
आखिर यूपी चुनाव में हर पार्टी के लिए ब्राह्मण क्यों हो गया है सबसे जरूरी, ये है जवाब
लखीमपुरखीरी कांड में एसआईटी ने 5 हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें कई बड़े खुलासे किए हैं. चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है. विपक्ष लगातार अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहा है लेकिन बीजेपी के लिए ये मुद्दा ना उगलते बन रहा है ना निगलते. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर जिस मंत्री के बेटे पर इतना बड़ा संगीन इल्जाम है उस पर बीजेपी कार्रवाई क्यों नहीं करती. इसका जवाब है यूपी में विधानसभा चुनाव.
Mohammed Shami ने इस अफ्रीकी बल्लेबाज को टेंशन में डाला, लगातार तीन पारियों में झटका विकेट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में अब बॉलर्स के सामने साउथ अफ्रीका को सस्ते में समेटने की चुनौती है. मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई, ये काफी स्पेशल रही.
LAC पर पैंगोंग झील के करीब चीन बना रहा पुल, सैटेलाइट तस्वीर से खुलासा
गलवान घाटी में चीन की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नए साल की शुरुआत पर गलवान घाटी में अपना राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला ड्रैगन अब लद्दाख की पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले इलाके में एक पुल का निर्माण कर रहा है. एलएसी के बेहद करीब यह निर्माण कार्य करीब दो महीने से चल रहा है, जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों के लिए जरिए हुआ है. यह पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा, जिससे चीनी सेना दोनों तरफ कम से कम समय में पहुंच सकेगी.
AR Rehman की बेटी की हुई सगाई, कौन है होने वाला दामाद?
ये साल म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग एआर रहमान की जिंदगी में खुशियां लेकर आया है. एआर रहमान की बेटी खतीजा ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये खतीजा ने गुड न्यूज फैंस से शेयर की. खतीजा के मंगेतर का नाम रियासदीन शेख मोहम्मद है. दोनों की सगाई खतीजा के बर्थडे पर यानि 29 दिसंबर को हुई थी. सगाई की तस्वीर पोस्ट करके खतीजा ने खुश होने का मौका तो दे दिया, चलिये अब जानते हैं कि आखिर कौन है वो शख्स जो रहमान साहब का दामाद बनने जा रहा है.