scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 अप्रैल 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

3 अप्रैल 2022 की खबरें: पाकिस्तान में इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. मोहन भागवत  (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. पढ़िए, रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...  

Advertisement
X
इमरान खान. फाइल फोटो
इमरान खान. फाइल फोटो

3 अप्रैल 2022 की खबरें: पाकिस्तान में इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. पढ़िए, रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

इमरान खान सत्ता में रहें या जाएं? चीन के चंगुल से अब नहीं निकल पाएगा पाकिस्तान!
 
पाकिस्तान (Pakistan) में इस वक्त जबर्दस्त सियासी उठापटक मची हुई है. इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के पीछे आर्थिक तंगी एक बड़ी वजह है. जिससे पाकिस्तान फिलहाल बाहर निकलने के बारे में सोच नहीं सकता है. पाकिस्तान की गद्दी पर इमरान खान रहें या ना रहें, फिलहाल पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं. अगस्त 2018 को जब इमरान खान (Imran Khan) ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उस समय उन्होंने 'नया पाकिस्तान' (New Pakistan) बनाने का नारा दिया था. लेकिन पाकिस्तान आर्थिक तौर पर  इमरान सरकार के कार्यकाल में और कमजोर हुआ है. 

Advertisement

पाकिस्तानः इमरान खान का विपक्ष पर तंज, बोले- इन्हें समझ ही नहीं आया आखिर हुआ क्या?

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है. हालांकि मैंने अपने समर्थकों से पहले ही कह दिया था कि घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में बाहरी दखल था. बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. आज पाकिस्तान में नेशलन असेंबली भंग कर दी गई है. इस सियासी घटनाक्रम के बाद इमरान खान ने कहा कि विपक्ष को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है. इमरान खान ने कहा कि मैंने कल ही कह दिया था कि घबराना नहीं है. इमरान ने कहा कि हमने जो फैसला लिया है, उससे विपक्ष घबरा गया है. साथ ही अपने समर्थकों से कहा कि चिंता न करें.

J&K: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, घाटी में जल्द अपने घर लौट सकेंगे विस्थापित कश्मीरी पंडित

बीते कुछ समय से कश्मीरी पंडितों का मुद्दा चर्चा में है. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत  (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही कश्मीर में अपने घरों के लिए लौट सकेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म की भी प्रशंसा की. मोहन भागवत ने कहा कि इस फिल्म ने 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के पीछे की वास्तविकता को बताया है साथ ही जन जागरूकता पैदा की है. 

Advertisement

UP Board Paper Leak: यूपी पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पकड़ा गया मास्टरमाइंड, ऐसे आउट हुआ था पर्चा

यूपी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मास्टरमाइंड की पहचान महाराजी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के रूप में हुई है. इस मामले में निर्भय नारायण समेत अब तक कुल 46 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर राजीव प्रजापति की मदद से मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह ने पैकेट से अंग्रेजी का प्रश्न पत्र निकाला था. वहीं, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजीव प्रजापति ने सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज के टीचर अविनाश गौतम से पेपर सॉल्व करवाया था. इसके बाद मास्टरमाइंड निर्भय ने सॉल्व कॉपी 25 से लेकर 30 हजार रुपए में बेचा था. ये भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि सॉल्व पेपर पीडीएफ स्कैनर के जरिए भेजा गया था.   

चीन: कोरोना वायरस के प्रकोप से शंघाई में लॉकडाउन, पाबंदियों से तंग आ रहे लोग

चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद COVID-19 मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महामारी को लेकर जीरो टॉलरेंस के चलते लगाए गए प्रतिबंधों से तंग आकर लोग शिकायतें करने लगे हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को पिछले 24 घंटों में 7,788 असिंप्टोमेटिक मामलों के साथ 438 कोरोना मामलों की सूचना दी. दोनों आंकड़े एक दिन पहले की तुलना में थोड़े अधिक हैं. उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में रविवार को संयुक्त रूप से 4,455 मामले दर्ज किए गए. ये आंकड़ा भी शनिवार के मुकाबले अधिक है. बता दें कि कोरोना वायरस पहली बार 2019 के अंत में चीन के मध्य शहर वुहान में पाया गया था. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement