scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में दोनों सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में क्लोज हुए.

Advertisement
X
राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. (Photo: Screengrab)
राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. (Photo: Screengrab)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (एएपी) को बड़ा झटका दिया है. वे संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ बीजेपी में शामिल गए. वहीं, 73 विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाअभियोग चलाने की मांग करते हुए राज्यसभा चेयरमैन को नोटिस सौंपा. इन खबरों के अलावा, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के कई अन्य राज्यसभा सांसद भी बीजेपी शामिल हुए हैं. राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने भी इस्तीफा दिया है.

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर महाभियोग की तैयारी, 73 राज्यसभा सांसदों ने किए दस्तखत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने राज्यसभा में महाभियोग चलाने के लिए एक नया नोटिस जमा किया.  मार्च में मात खाने के बाद, अप्रैल के इस नई कोशिश में अब तक राज्यसभा के 73 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. विपक्ष इस बार पहले से अधिक आक्रामक नज़र आ रहा है और उसका टारगेट 200 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल करना है.

Advertisement

सिर्फ ये 2 बड़े कारण... बिखरा बाजार, सेंसेक्‍स 1000 अंक टूटा, इतना भारी नुकसान

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 1.27 फीसदी या 982 अंक टूटकर 76,681 पर क्‍लोज़ हुआ. वहीं, निफ्टी 275 अंक या 1.14 फीसदी गिरकर 23,897 पर बंद हुआ. डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये में भी गिरावट आई है. भारतीय रुपया आज 24 पैसा टूटकर 94.25 पर आ गया है.

सम्राट सरकार ने जीता विश्वास मत, बोले- नई सरकार भी नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेगी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों का आभार जताया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक अजूबा स्टेट है. 20 साल से सरकार है, लेकिन 5 साल में 5 सरकार बनी.

PSL को BCB ने दिया तगड़ा झटका, लीग के बीच में मुस्ताफ‍िजुर रहमान को हटाया, नाहिद राणा भी नहीं खेलेंगे

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफ‍िज़ुर रहमान को PSL 2026 के बाकी मैचों के लिए रिलीज़ नहीं करने का ऐलान किया है. बोर्ड ने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए उनका NOC तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. मुस्ताफ‍िज़ुर PSL में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement

नए AI मॉडल से मचा हड़कंप... सरकार की भी उड़ी नींद, वित्त मंत्री ने लिया ये फैसला!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्‍ट्रॉनिक एंड आईटी मिनिस्‍टर अश्विनी वैष्‍णव ने गुरुवार को बैंकों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक बैठक की. इस दौरान एंथ्रोपिक के नए एआई मॉडल मिथोस को लेकर बातचीत की गई और सिक्‍योरिटी को लेकर नए निर्देश दिए गए हैं. निर्मला सीतारमण ने क्लाउड मिथोस के संभावित प्रभाव के बारे में चेतावनी दी है.

भारतीय वायुसेना ने शुरू किया मेहर बाबा कॉम्पिटिशन-3, स्वार्म ड्रोन रडार टेक्नोलॉजी से होगी जंग

भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी ड्रोन और रडार तकनीक को बढ़ावा देने के लिए मेहर बाबा कॉम्पिटिशन-3 शुरू कर दिया है. इसके तहत कई ड्रोन मिलकर एक स्वार्म बनाएंगे जो हवा में उड़ते हुए रडार की तरह काम करेंगे. वे दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को पहचानेंगे, ट्रैक करेंगे और उनकी सटीक लोकेशन एक केंद्रीय स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे.

मुंबई: यूसुफ पठान के ससुराल वालों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खतरनाक हथियार से हमला माना गंभीर अपराध

मुंबई की मजगांव कोर्ट ने सांसद यूसुफ पठान के ससुराल वालों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने साफ कहा कि आरोप गंभीर हैं और वारदात में खतरनाक हथियार का इस्तेमाल हुआ है. आरोपियों पर BNS की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इनमें खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराएं हैं.

Advertisement

ईरान से जंग लड़ना अमेरिका को पड़ा भारी, अब तक 2.9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

ईरान के साथ हुए युद्ध में अमेरिका की सेना ने बहुत महंगे और उन्नत हथियारों का भारी इस्तेमाल किया. इससे अमेरिका के हथियारों के भंडार काफी कम हो गए है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 1000 से अधिक टोमाहॉक मिसाइलें और 1200 पैट्रियट मिसाइलें दागीं.  युद्ध की कुल लागत 2.3 लाख करोड़ से 2.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

किसान रहें तैयार! यूपी में गन्ने की फसल का होगा GPS सर्वे, मिलेंगे कई फायदे

उत्तर प्रदेश में 1 मई से 30 जून 2026 तक गन्ने की फसल का जीपीएस सर्वे चलेगा. जिसमें किसानों के खेतों का सही क्षेत्रफल, गन्ने की किस्म और उत्पादन का सटीक डाटा रिकॉर्ड किया जाएगा. सर्वेक्षण टीम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी मिल कर्मचारी शामिल होंगे, जो खेत पर जाकर ऑनलाइन डाटा फीड करेंगे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement