केंद्र सरकार ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच देश में LPG प्रोडक्शन 38 फीसदी बढ़ाया गया. वहीं, बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में अब गैर सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इन खबरों के अलावा, क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
'LPG प्रोडक्शन 38% बढ़ा, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार', ऊर्जा संकट टालने के लिए एक्शन मोड में सरकार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. एलपीजी का प्रोडक्शन भी 38 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ईंधन की खरीदारी न करें.
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक
बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में अब गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिरों की धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को आने की इजाजत होगी.
कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित हुआ. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके रिसेप्शन में शामिल हुए. सीएम योगी ने कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद दिया. उन्होंने क्रिकेटर के परिजनों के साथ फोटो भी खिंचाई. कुलदीप यादव ने 14 मार्च को वंशिका सिंह के साथ शादी की थी.
नोएडा में जमीन रजिस्ट्री अब होगी और आसान, बुजुर्गों के लिए आई स्कैन की सुविधा शुरू
उत्तर प्रदेश के नोएडा में जमीन की रजिस्ट्री कराना अब पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा. सरकार ने एक नई सुविधा शुरू करने का फैसला किया है जिसमें अंगूठे के निशान की जगह आंख (आईरिस) स्कैन से पहचान की जाएगी. अधिकारी अरुण कुमार शर्मा के मुताबिक जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी. इस बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों को होगा.
चुनाव से पहले असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है. नगांव से लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, जिससे राज्य का सियासी समीकरण बदल सकता है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है.
CBSE 10th की 'सेकंड बोर्ड परीक्षा' मई में, इन 3 विषयों में बढ़वा सकेंगे नंबर, कल से भरे जाएंगे फॉर्म, देखें शेड्यूल
CBSE बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है. बोर्ड ने टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी के तहत मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों को उम्मीदवारों की सूची जमा करनी होगी. परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को प्रति विषय 320 रुपये फीस जमा करनी होगी.
'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट, पहले से ज्यादा लंबी होगी आदित्य धर की फिल्म
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को मंगलवार को सीबीएफसी सर्टिफिकेट मिल गया है. धुरंधर टू को ए रेटिंग कैटेगरी दी गई है. फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे और 50 मिनट है. फिल्म में भारतीय एजेंट पाकिस्तान के गैंगस्टर टेरर नेटवर्क में अपने ऊपर उठाने पर काम करता है. उसका मकसद भारत के दुश्मनों को खत्म करना है. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत पर लगी मुहर, तेहरान ने माना एयरस्ट्राइक में हुआ बड़ा नुकसान
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरान के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता अली लारिजानी की मौत की अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है. ईरानी मीडिया ने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है. इससे पहले इजरायल ने दावा किया था कि तेहरान पर किए गए हवाई हमलों में अली लारिजानी को मार गिराया गया है.
'बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला सेक्शन 2027 तक', रेल मंत्री ने लोकसभा में बताई प्रगति
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को लोकसभा में बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति बताई. उन्होंने कहा कि पहले सेक्शन को 2027 तक कमीशन करने का लक्ष्य है और काम तेज़ी से चल रहा है. यह ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी. उन्होंने बताया कि बजट में 7 नई बुलेट ट्रेन का ऐलान हुआ है, जिससे रेल नेटवर्क करीब 4000 किमी हो जाएगा.
बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुस्तफिज़ुर रहमान रिलीज़, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद बाहर और मथीशा पथिराना काफ़ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. ऐसे में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने तेज़ गेंदबाज़ी अटैक को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.