scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा भले ही संक्षिप्त रही हो, लेकिन इससे देश को कई बड़े रणनीतिक और आर्थिक फायदे होने वाले हैं. पीएम की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अहम समझौते हुए. साथ ही अरबों डॉलर के निवेश की घोषणाएं भी की गईं.

Advertisement
X
PM नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की (Photo- ITG)
PM नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की (Photo- ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा भारत के लिए कई बड़े रणनीतिक और आर्थिक समझौते लेकर आई. वहीं, पीएम मोदी ने अबू धाबी में कहा कि हम UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिस तरह से UAE को निशाना बनाया गया है, वो किसी भी तरह से मंजूर नहीं है. इन खबरों के अलावा, BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हो गई. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

तेल भंडार से लेकर LPG सप्लाई तक... PM मोदी की 2.5 घंटे की UAE यात्रा से भारत को क्या-क्या मिला

PM मोदी की UAE यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच शुक्रवार को कई अहम समझौते हुए. PM की इस यात्रा में भारत-UAE के बीच 'स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप' के फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ. इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों ने 'स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' पर एक MoU पर हस्ताक्षर किए. वहीं, UAE ने भारत में $5 अरब के निवेश की भी घोषणा की है.

पीएम मोदी ने UAE पर हमले की निंदा की, कहा- हम हर मदद को तैयार... होर्मुज पर दिया ये बयान

PM मोदी ने अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के पहले चरण में आज अबू धाबी का दौरा किया. इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा की और कहा कि मुश्किल घड़ी नें भी यूएई ने बहुत संयम के साथ काम लिया. पीएम मोदी ने यूएई को हर मुमकिन मदद का भी भरोसा दिलाया.

Advertisement

दिल्ली में हुई ब्रिक्स बैठक में ईरान-UAE की भिड़ंत, नहीं जारी हो पाया साझा बयान, भारत ने क्या कहा?

BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हो गई. मेज़बान भारत ने कहा कि मध्य पूर्व की स्थिति पर सदस्य देशों के बीच 'कुछ मुद्दों पर अलग-अलग राय' होने की वजह से साझा बयान जारी नहीं हो सका. दरअसल, ईरान युद्ध के दौरान सदस्य देशों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं, खासकर ईरान और UAE के बीच.

Monsoon 2026: केरल में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, IMD ने डेट कर दी कंफर्म! गर्मी से राहत के संकेत

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026 के केरल पहुंचने की संभावित तारीख 26 मई घोषित कर दी है. सामान्य तिथि 1 जून की तुलना में यह करीब छह दिन पहले है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 21 साल में IMD का पूर्वानुमान अधिकतर सटीक साबित हुआ है. सिर्फ साल 2015 में अनुमान वास्तविक स्थिति से अलग रहा था.

Hydrogen Bus: पेट्रोल-डीजल नहीं हाइड्रोजन से चलेगी बस, दिल्ली में शुरू हुई पहली सर्विस

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपनी पहली हाइड्रोजन पावर्ड शटल बस सर्विस को शुरू कर दिया है. 15 मई से ये बस सेंट्रल विस्टा एरिया को कवर करेगी. DMRC ने हाइड्रोजन बस सर्विस का ऐलान ऐसे समय पर किया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक तनाव को देखते हुए लोगों से फ्यूल खर्च को कम करने की अपील की है.

Advertisement

PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार की ‘मेट्रो डे’ पहल, कार से दफ्तर नहीं आएंगे सरकारी कर्मचारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार सोमवार से 'मेट्रो डे' मनाने जा रही है, जिसके तहत सभी मंत्री और अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे. सरकार इन फैसलों मुख्य मकसद ईंधन की बचत करना, प्रदूषण कम करना और नागरिकों को मेट्रो की सवारी के लिए प्रेरित करना है.

'मुझे खुद को साबित नहीं करना...', विराट कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए रख दी बड़ी शर्त

आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली ने आरसीबी के साथ एक पॉडकास्ट किया है. इस दौरान उन्होंने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर भी बहुत बड़ी बात कही. कोहली ने कहा कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनकी एक साफ शर्त है. कोहली ने कहा कि उन्हें बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होनी चाहिए.

IPL बना डिजिटल पावरहाउस... टीवी पर भी दर्शकों की बंपर रफ्तार- व्यूअरशिप 50 करोड़ के करीब

IPL 2026 के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का वॉच-टाइम 7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि टीवी व्यूअरशिप 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की राह पर है. टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर ने बताया कि IPL की कुल डिजिटल रीच में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह आंकड़े 51 मैचों के Linear TV प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के 57 मैचों के आधार पर तैयार हुए हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी टीम पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, WTC का समीकरण पूरी तरह गड़बड़ाया

मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच के बाद अब ICC ने पाकिस्तानी टीम पर धीमी ओवर गति के कारण बड़ा एक्शन लेते हुए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही आईसीसी ने WTC 2025-27 में पाकिस्तान के खाते से 8 अहम अंक भी काट लिए गए हैं.

बार कॉउंसिल ने ममता बनर्जी की वकालत पर मांगा रिकॉर्ड, 2 दिन में जवाब तलब

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ममता बनर्जी की कोलकाता हाई कोर्ट की पेशी पर पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से आधिकारिक रिकॉर्ड मांगा है. दरअसल, गुरुवार को ममता बनर्जी खुद कोलकाता हाई कोर्ट में आईं और वकील की पोशाक पहनी हुई थी. उनके पास सफेद पट्टी भी थी. BCI ने विशेष रूप से यह जानकारी मांगी है कि क्या ममता बनर्जी का वकील के रूप में नामांकन सक्रिय है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement