scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

देश में आज से दूध महंगा हो गया है. अमूल और मदर डेयरी ने मिल्क प्राइस हाइक का झटका बुधवार को देर शाम दिया और अब नए रेट्स लागू हो गए हैं

Advertisement
X
अमूल-मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें आज से लागू. (File Photo: ITG)
अमूल-मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें आज से लागू. (File Photo: ITG)

गुरुवार से देशभर में दूध महंगा हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान में अलग-अलग जिलों में 54 लोगों की मौत हो गई है. इन खबरों के अलावा, केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.

Milk Price Hike: आज से देश में दूध महंगा... अमूल-मदर डेयरी ने दिया है महंगाई का झटका

देश में आज से दूध महंगा हो गया है. बुधवार को देर शाम अमूल और मदर डेयरी ने अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. आज से दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं. अमूल मिल्क की कीमत में ₹2 रुपये लीटर का इजाफा देखने को मिला है, तो वहीं मदर डेयरी के पैकेज्ड दूध की कीमत में भी इतना ही इजाफा हुआ है.

यूपी में तेज हवाओं का कहर, आंधी-तूफान से 54 लोगों की मौत, प्रयागराज में 16 की गई जान

उत्तर प्रदेश में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान में अलग-अलग जिलों में 54 लोगों की मौत हो गई है. आंधी-तूफान के कारण मिर्जापुर-भदोही से लेकर कानपुर देहात और कौशांबी तक बड़ी तबाही हुई है. बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है. इसके अलावा बिजली के खंभे उखड़ जाने की वजह से कई जगह बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.

Advertisement

चीनी के निर्यात पर लगा बैन, सरकार का बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर सितंबर 2026 तक रोक रहेगी. इस रोक को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. ये फैसला देश में चीनी की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए किया गया है.

जिनपिंग ने ट्रंप को पढ़ाया 'ग्लोबल लीडरशिप' का पाठ, बोले- हम दुश्मन नहीं, पार्टनर बनें

चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिका और चीन के बीच हुई हाई-स्टेक्स समिट हुई है. इस बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका और चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया की स्थिरता के लिए दोनों महाशक्तियों का साथ काम करना जरूरी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बैठक के दौरान जिनपिंग की खुलकर तारीफ की.

भारत की बड़ी कामयाबी, होर्मुज से सुरक्षित निकला LPG टैंकर MV सनशाइन, नौसेना ने दिया सुरक्षा कवर

भारतीय नौसेना और कई सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एलपीजी टैंकर MV सनशाइन को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. ये जहाज फारस की खाड़ी से भारत की ओर आ रहा है और इसे सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहायता दी जा रही है. बताया जा रहा है कि भारत आ रहे 15 एलपीजी टैंकरों में से 14 टैंकर पहले ही क्रॉसिंग प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं.

Advertisement

CNG Price Hike: अब CNG के बढ़े दाम... महंगाई का एक और झटका, मुंबई में ये नया रेट

मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद 1 किलो CNG Rate बढ़कर 84 रुपये हो गया है. महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike को लेकर कहा है कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते की गई है.  

 IPL 2026 Highlights: कोहली के शतक में उड़ गई कोलकाता, RCB बनी टेबल टॉपर, प्लेऑफ का टिकट ज्यादा दूर नहीं

IPL 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले खेलते हुए 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसे आरसीबी ने 5 गेंद बाकी रहते छह विकेट से हासिल कर लिया. इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement