scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, वेंदाता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि करीब 23 लोग घायल हो गए. वहीं, नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
X
छत्तीसगढ़ में वेदांता के एक पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया.
छत्तीसगढ़ में वेदांता के एक पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया.

छत्तीसगढ़ में मंगलवार शाम वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. वे कल यानी बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे. इन खबरों के अलावा, टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें. 

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ में मंगलवार शाम वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से ज़ोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 23 मज़दूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. धमाके के बाद पूरे प्लांट में अफ़रा-तफ़री मच गई.

'बिहार के लिए बहुत काम किया, अब नई सरकार...', मार्गदर्शन के वादे के साथ विदा हुए नीतीश कुमार

बिहार में बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पारी समाप्त हो गई है. उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है और नई सरकार को उनका मार्गदर्शन जारी रहेगा. इससे पहले नीतीश ने कैबिनट के साथ आखिरी बैठक के बाद उसे भंग कर दिया था.

Advertisement

आरजेडी से जेडीयू तक में रहे सम्राट... लेकिन बीजेपी में आकर बने बिहार के सियासी 'चौधरी'

नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया. उनकी जगह सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. 90 के दशक में राजनीति शुरू करने वाले सम्राट चौधरी ने आरजेडी और जेडीयू से होते हुए बीजेपी में आकर बड़ी सियासी बुलंदी हासिल की.

संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का ये बड़ा अवॉर्ड

संजू सैमसन को मार्च महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने इस अवॉर्ड की रेस में जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइजन को पीछे छोड़ा. उन्होंने टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 में अहम मौकों पर शानदार पारियां खेलकर भारत को खिताब जिताया. उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

Blessing Muzarabani: PSL छोड़कर IPL चुना, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पेसर पर लगा द‍िया 2 साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आईपीएल खेलने के कारण 2 साल का बैन लगा दिया. मुजारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड से डील के बावजूद KKR ज्वॉइन किया था. पीसीबी ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है और फिर मुजारबानी पर 2 साल का बैन लगा दिया.

Advertisement

महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, सांसदों को मिला संविधान संशोधन विधेयक

महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा क़दम उठाया है. संविधान संशोधन विधेयक की प्रति सांसदों को दे दी गई है. इसके ज़रिए लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को एक तिहाई यानी 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में प्रक्रिया तेज़ हो गई है. क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसे संसद में पेश करेंगे.

नोएडा के सेक्टर-80 में फिर से हिंसक प्रदर्शन, मजदूरों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने खदेड़ा

नोएडा के सेक्टर 80 में मजदूरों ने मंगलवार को फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सोमवार को हुई हिंसा के बाद अलर्ट पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और भारी फोर्स मौजूद है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

आंबेडकर जयंती पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दी वाटर ATM की सौगात, हर शख्स को मिलेगा 20 लीटर पानी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अंबेडकर जयंती पर शालीमार बाग में कई वॉटर ATM का उद्घाटन किया. इन वॉटर ATM की क्षमता प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की है, जो 5 लेवल आरओ टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं. CM रेखा ने बताया कि एक व्यक्ति वॉटर एटीएम कार्ड के जरिए रोजाना 20 लीटर पानी ले सकेगा और इन मशीनों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

Advertisement

BJP से सस्पेंड पूर्व विधायक केसरी हुए कांग्रेस में शामिल, कहा- गलत चीजें सहन नहीं

गुजरात में मातर के पूर्व विधायक केसरी सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आज गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में औपचारिक रूप से कांग्रेस की शपथ ली. कांग्रेस में शामिल होने के बाद केसरी सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने ने कहा कि वे निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement