scorecardresearch
 

BJP से सस्पेंड पूर्व विधायक केसरी हुए कांग्रेस में शामिल, कहा- गलत चीजें सहन नहीं

मातर के पूर्व विधायक केसरी सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद BJP पर आरोप लगाए हैं. केसरी ने कहा जो गलत हो रहा था, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सका.

Advertisement
X
केसरी सिंह सोलंकी ने बताया वे अब कांग्रेस के साथ मिलकर पारदर्शी और जनहितैषी राजनीति को आगे बढ़ायेंगे. (Photo: ITG)
केसरी सिंह सोलंकी ने बताया वे अब कांग्रेस के साथ मिलकर पारदर्शी और जनहितैषी राजनीति को आगे बढ़ायेंगे. (Photo: ITG)

गुजरात में मातर के पूर्व विधायक केसरी सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आज गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में औपचारिक रूप से कांग्रेस की शपथ ली. कांग्रेस में शामिल होने के बाद केसरी सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने ने कहा कि वे निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे.

केसरी सिंह ने कहा कि कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. उनके अनुसार, उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस उनके क्षेत्र में होने वाले सभी चुनावों में जीत हासिल करेगी. केसरी सिंह ने आगे कहा कि वे कुछ समय से क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति से असंतुष्ट थे. 

उन्होंने कहा, "जो कुछ गलत हो रहा था, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सका." उन्होंने 6 महीने पहले डेयरी चुनावों के दौरान भी इन मुद्दों को सार्वजनिक रूप से उठाया था. अपने दो कार्यकाल के अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों पर डरा-धमकाकर दबाव डाला जा रहा था. अब वे कांग्रेस के साथ मिलकर पारदर्शी और जनहितैषी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कौन है केसरी सिंह सोलंकी?

Advertisement

दो बार विधायक रह चुके केसरी सिंह सोलंकी को भाजपा ने साल 2025 में पार्टी विरोधी काम के चलते सस्पेन्ड किया था. वह साल 2014 में पहली बार उपचुनाव में विधायक बने थे और उसके बाद साल 2017 में लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. 

मातर विधानसभा से वह दो बार चुनाव जीते थे. साल 2022 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था, क्योंकि साल 2021 में हुए राज्यसभा चुनावों में पार्टी को डर था कि वह कांग्रेस के समर्थन देंगे. तब से वह विवाद में ही थे, इस विवाद की जड़ें पिछले साल हुए खेड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (अमूल) के चुनाव में हैं. 

इस चुनाव के दौरान केसरी सिंह सोलंकी पर पार्टी के आधिकारिक रुख के खिलाफ गतिविधियां चलाने का आरोप लगा था. भाजपा हाई कमान ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया था.

उस समय वे भाजपा के एक सक्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे. लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के कारण भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था. इसके बाद वे कुछ समय तक राजनीति से दूर रहे, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में वापसी की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement