प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं. 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम शांति प्रिय देश हैं, एक-दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं. टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 9 अक्टूबर की रात साढ़े 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने आखिरी सांस ली. यूपी के लखीमपुर खीरी में सदर विधायक योगेंद्र वर्मा की पिटाई के मामले में बीजेपी संगठन सख्त हो गया है. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वालों के लिए डीएमआरसी के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. वहीं, लेबनान में इजरायल के हमले जारी है. इन हमलों में लेबनान की राजधानी बेरूत का दक्षिण इलाका पूरी तरह तबाह हो चुका है. हवाई हमलों में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. पढ़ें गुरुवार की पांच बड़ी खबरें...
1. 'हम शांति प्रिय देश, सभी की संप्रभुता का सम्मान करते हैं', आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं. 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम शांति प्रिय देश हैं, एक-दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं, हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं. मेरा मानना है कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है. आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, तब भारत और आसियान की मित्रता, सहयोग, संवाद और सहकारिता बहुत महत्वपूर्ण है.
2. रतन टाटा की प्रार्थना सभा में सौहार्द का अद्भुत संगम, सभी धर्मों के गुरुओं ने एक साथ दी श्रद्धांजलि
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 9 अक्टूबर की रात साढ़े 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने आखिरी सांस ली. अपनी जिंदगी समाज के उद्धार के लिए समर्पित करने वाले रतन टाटा का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ नरीमन पॉइंट स्थित एनसीपीए हॉल ले जाया गया. जहां गृहमंत्री अमित शाह, रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत देश के कई बड़ी हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचे. एनसीपीए में रतन टाटा की प्रार्थना सभा के दौरान सौहार्द से भरा नजारा भी देखने को मिला. रतन टाटा की प्रार्थना सभा में ना सिर्फ पारसी बल्कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरु ने एक साथ मिलकर महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
यूपी के लखीमपुर खीरी में सदर विधायक योगेंद्र वर्मा की पिटाई के मामले में बीजेपी संगठन सख्त हो गया है. योगेश वर्मा से हुई मारपीट के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विधायक को मिलने बुलाया और उनसे मामले की पूरी जानकारी ली. संगठन की तरफ से पुष्पा सिंह और उनके पति अवधेश सिंह (बार काउंसिल के अध्यक्ष) पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है.
4. येलो लाइन पर कल देर से मिलेगी मेट्रो, यात्रियों के लिए DMRC ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वालों के लिए डीएमआरसी के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. दरअसल, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव का काम चल रहा है, जिसके कारण 11 अक्टूबर को येलो लाइन पर सुबह के समय करीब आधा घंटे के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
5. तबाह इमारतें, खाली पड़े मकान... लेबनान के उस इलाके का हाल जहां इजरायल ने दागी मिसाइल
लेबनान में इजरायल के हमले जारी है. इन हमलों में लेबनान की राजधानी बेरूत का दक्षिण इलाका पूरी तरह तबाह हो चुका है. हवाई हमलों में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. इलाके सुनसान नजर आ रहे हैं. दक्षिण बेरूत में ही इजरायल ने हिज्बुल्लाह के मुख्यालय को तबाह कर नसरल्लाह को मार गिराया था. युद्ध के बीच आजतक के संवाददाता दक्षिण बेरूत से पल-पल की अपडेट आप तक पहुंचा रहे हैं.