बीते एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमारा विरोध जारी रहेगा, हम अगले कुछ दिनों में तय करेंगे कि आगे की कार्रवाई क्या होगी. हम सभी अपनी नौकरी पर वापस चले गए हैं, क्योंकि रेलवे के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है. वहीं, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक बड़ा बोर्ड गिर गया. इस हादसे में एक कार नीचे दब गई. साथ ही एक व्यक्ति के दबने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद है और घायल शख्स को रेस्क्यू किया जा रहा है. जानिए, गुरुवार शाम की पांच सबसे बड़ी खबरें.
1) आंदोलन छोड़ने के मुद्दे पर बोलीं साक्षी मलिक, 'हमारा विरोध जारी रहेगा, जल्द तय करेंगे आगे की रणनीति'
पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमारा विरोध जारी रहेगा, हम अगले कुछ दिनों में तय करेंगे कि आगे की कार्रवाई क्या होगी. हम सभी अपनी नौकरी पर वापस चले गए हैं, क्योंकि रेलवे के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है.
2) बिहार में जिस कंपनी का पुल गिरा, उसे राज्य में मिले हैं 9 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट
बिहार के भागलपुर में 4 जून को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया. सामने आए वीडियो में पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गंगा नदी में गिरते हुए दिखाई दिए. ये पुल 1,717 करोड़ रुपये की लागत से अगुवानी-सुल्तानगंज में तैयार किया जा रहा था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर एक्शन लेने के लिए कहा है.
3) लखनऊ के इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा, मलबे में एक शख्स दबा
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक बड़ा बोर्ड गिर गया. इस हादसे में एक कार नीचे दब गई. साथ ही एक व्यक्ति के दबने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद है और घायल शख्स को रेस्क्यू किया जा रहा है.
4) बिहार में पुल गिरा... चर्चा में क्यों आया मोरबी ब्रिज हादसा? 6 महीने बाद क्या है अपडेट
गुजरात के मोरबी में 6 महीने पहले केबिल ब्रिज टूटकर नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दुर्घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी. ये ब्रिज 100 साल से ज्यादा पुराना था. इस पुल के संचालन का काम अजंता ओरेवा कंपनी को सौंपा गया गया था. पुल के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया और बड़ा हादसा हो गया. अब बिहार के भागलपुर में पुल गिरने से मोरबी ब्रिज हादसा चर्चा में आ गया है.
5) 'भरोसे लायक नहीं पाकिस्तान, हथियार देने की गलती न करें', रक्षा मंत्री राजनाथ ने अमेरिका को चेताया
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे दो टूक कहा कि हथियारों के मामले में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह हथियारों और तकनीक का दुरुपयोग कर सकता है जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता आ सकती है.