ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन की टक्कर में 280 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आज वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत है.
शनिवार सुबह अंधेरा छंटा तो इस हादसे की तस्वीर और साफ हुई. बहनागा बजार इलाके में रातभर चीखपुकार मची रही. सामने आया कि ट्रेन के डिब्बों के मलबे में अभी भी कई शव फंसे हुए हैं. कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई एसी कोच अगले ट्रैक पर पलट गए थे, लिहाजा इसमें मौतों के आंकड़े सबसे अधिक हैं. एनडीआरएफ को बोगियों के बीच चिपके शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा तो वहीं, कई घायल ऐसे भी हैं जो क्षतिग्रस्त बोगियों में फंसे हुए हैं.
2- डिरेल हो मालगाड़ी पर चढ़ गया कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन, आ भिड़ी बेंगलुरु-हावड़ा Exp... ऐसे टकराईं 3 ट्रेन
ओडिशा के बालासोर में हुआ हादसा जहां एक तरफ दिल दहला रहा है तो वहीं इस दुर्घटना को लेकर लोगों के मन में सवाल भी कम नही है. शुक्रवार शाम जैसे ही यह रेल हादसा सामने आया तो पहले एक मालगाड़ी और एक एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर की खबर सामने आई थी. उस दौरान शुरुआती लिहाज से 30 लोगों की मौत ने लोगों में हलचल तो मचाई, लेकिन जब सामने आया कि टक्कर 2 नहीं तीन ट्रेनों में हुई है तो यह लोगों के लिए चौंकाने वाली बात बन गई कि तीन ट्रेनों में आपस में टक्कर कैसे हो सकती है. शुक्रवार की शाम से लेकर मृतकों के बढ़ते आंकड़ों के बीच यह सवाल तैरता रहा कि आखिर तीन ट्रेनें लड़ीं तो लड़ीं कैसे?
शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमान बता रहे हैं कि सुबह की धीमी शुरुआत के बाद विक्की-सारा की फिल्म को दोपहर से दर्शकों का साथ मिलना शुरू हुआ. उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन 'जरा हटके जरा बचके' पहले दिन 3 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन कर सकती है. दर्शकों ने बहुत तारीफ की थी मामला 4 करोड़ तक पहुंच सकता है. लेकिन शुक्रवार का दिन खत्म होने तक फिल्म ने ऐसी कमाई की है जो किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.
4- फ्रेंच ओपन में जोकोविच का धमाल, स्पेनिश स्टार को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
इस समय खेल प्रेमियों के बीच टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन 2023 का खुमार छाया हुआ है. इस सीजन में एक बार फिर सर्बियाई प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है. वर्ल्ड नंबर-3 जोकोविच ने मेन्स सिंगल्स के तीसरे राउंड में जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है.
5- वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इस दिन का महत्व
वट सावित्री पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 03 जून यानी आज सुबह 11 बजकर 16 मिनट से होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 04 जून यानी कल सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून यानी आज ही रखा जा रहा है. वहीं आज 3 शुभ योग यानी रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण भी होने जा रहा है. रवि योग आज सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.