गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और उन्हें पद से हटा दिया गया है. दिल्ली में एमसीडी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे की जान जाते-जाते बची. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में आज (3 अगस्त) निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाबालिग लड़का कार दौड़ाते हुए स्टंट किया. इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और स्कूटी सवार एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई है. वहीं बेटी की हालत गंभीर है. वहीं, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त लड़ाकू विमान और नौसेना के युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है. अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान और उसके सहयोगी हमास और हिजबुल्लाह से खतरों को देखते हुए सुरक्षा को मजबूत करना चाहता है. पढ़ें शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. पद से हटाए गए BSF चीफ नितिन अग्रवाल, स्पेशल DG पर भी गिरी गाज, गृह मंत्रालय का बहुत बड़ा एक्शन!
गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और उन्हें पद से हटा दिया गया है. वहीं, BSF के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया है. जबकि नितिन अग्रवाल को उनके मूल कैडर केरल में वापस भेज दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इस कदम को Premature repatriation कहा है. माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में पिछले 1 साल से हो रही लगातार आतंकियों की घुसपैठ डीजी बीएसएफ और स्पेशल डीजी बीएसएफ को हटाने की मुख्य वजह है.
2. MCD ने कार्डबोर्ड से ढक कर छोड़ा मैनहोल, पैर रखते ही समा गया 7 वर्षीय बच्चा
दिल्ली में एमसीडी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे की जान जाते-जाते बची. साउथ दिल्ली के पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी के ब्लॉक डी में कार्डबोर्ड से ढके एक मैनहोल में गिर गया. सुबह करीब 8 बजे लड़के को उसके पिता स्कूल छोड़ने जा रहे थे. उसके साथ उसकी मां और छोटी बहन भी थीं.
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक धाकड़ प्रदर्शन किया है, वह जिस भी इवेंट में खेलने पर उतरी हैं, उन्होंने मेडल जीता है. मनु भाकर आज (3 अगस्त) निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी. यह मुकाबला दोपहर एक बजे से है. मनु अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेती हैं तो वह भारत की सबसे बड़ी एथलीट बन जाएंगी, क्योंकि कभी भी कोई भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है.
4. स्कूल बंक कर कार से निकले 2 नाबालिग लड़के, 2 लड़कियां, स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत, Video
उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नाबालिग लड़का कार दौड़ाते हुए स्टंट कर रहा था. इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और स्कूटी सवार एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई है. वहीं बेटी की हालत गंभीर है. इस घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है. कार में दो लड़के और दो लड़कियां सवार थे, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं.
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त लड़ाकू विमान और नौसेना के युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है. अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान और उसके सहयोगी हमास और हिजबुल्लाह से खतरों को देखते हुए सुरक्षा को मजबूत करना चाहता है. अमेरिका को अंदेशा है कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की मौत का बदला लेने के लिए हमला कर सकता है.