scorecardresearch
 
Advertisement

जयपुर: 'सर तन से जुदा' का एक और वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

aajtak.in | 21 जुलाई 2022, 12:00 AM IST

आज 20 जुलाई यानी बुधवार का दिन है. खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ-साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल (फाइल फोटो) कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल (फाइल फोटो)

आज 20 जुलाई यानी बुधवार का दिन है. खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ-साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

8:24 PM (3 वर्ष पहले)

जयपुर: 'सर तन से जुदा' का एक और वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

Posted by :- manish yadav

अप्रैल 2021 में 'सर तन से जुदा' नारे लगाते हुए का वीडियो बनाने और कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद फिर से इसे वायरल करने के मामले में जयपुर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विवादित वीडियो ट्वीट कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

 

7:18 PM (3 वर्ष पहले)

सोनिया गांधी के खिलाफ मोदी-शाह का राजनीतिक प्रतिशोध जारी, कल कांग्रेस करेगी विरोध

Posted by :- manish yadav

कांग्रसे नेता जयराम रमेश ने ट्वीट पर कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जिस तरह से राजनीतिक प्रतिशोध जारी है, हम इसके खिलाफ हैं. उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रतिशोध के खिलाफ और अपनी नेता सोनिया गांधी के साथ सामूहिक एकजुटता को व्यक्त करने के लिए कल देशभर में प्रदर्शन करेगी.

शिवसेना में बगावत-सत्ता उद्धव की गई... शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के लिए टेंशन कैसे?

 

जयराम रमेश ने ट्वीट कर प्रदर्शन की जानकारी दी
जयराम रमेश ने ट्वीट कर प्रदर्शन की जानकारी दी
6:45 PM (3 वर्ष पहले)

तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत पर सुनवाई कल तक के लिए टली

Posted by :- manish yadav

गोधरा कांड में झूठे सबूत तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत पर बुधवार को अहमदाबाद के सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई. हालांकि यह सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है. अब यह सुनवाई 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी. सुनवाई के दौरान SIT के स्पेशल पीपी मितेश अमीन ने कोर्ट को बताया कि आरोपी तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और आरबी श्रीकुमार ने भी ऐसे झूठे आरोप लगाए कि गोधरा ट्रेन कांड भी एक बड़ी साजिश थी.

 

 

5:34 PM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी कल हावड़ा में निकाल सकेगी रैली, कलकत्ता HC ने दी इजाजत

Posted by :- manish yadav

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी को 21 जुलाई को हावड़ा में रात 8 बजे से 10 बजे तक रैली करने की अनुमति दे दी है. मालूम हो कि ममता सरकार ने यह रैली करने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद बीजेपी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालंकि कोर्ट ने बीजेपी को यह अनुमति देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कई बार कानून और व्यवस्था की समस्याएं देखने को मिली है. इसलिए रैली करते वक्त स्पीकर और वहां मौजूद लोग कोई भड़काऊ भाषण नहीं देंगे या ऐसी कोई सामग्री (ऑडियो / विजुअल) नहीं दिखाएंगे, जिससे सांप्रदायिक अशांति फैलने के आशंका हो.

 

 

Advertisement
4:55 PM (3 वर्ष पहले)

अजय मिश्रा के वकील को कोरोना, 22 साल पुराने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर सुनवाई टली

Posted by :- manish yadav

22 साल पुराने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन यह सुनवाई टाली दी गई. इस मामले में मौजूदा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी आरोपी हैं. अजय मिश्रा के वकील को कोरोना के चलते यह सुनवाई अब 22 अगस्त को होगी. प्रभात गुप्ता मर्डर केस में रिजर्व ऑर्डर पर अंतिम सुनवाई चल रही है. मालूम हो कि 8 जुलाई 2000 को प्रभात की गोली मार कर की गई थी. 
 

4:35 PM (3 वर्ष पहले)

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों में धांधली करने वालों को नहीं पकड़ा जा रहा: महबूबा

Posted by :- manish yadav

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में 30,000 नौकरियों के झूठे दावे सच्चाई से आगे नहीं हो सकते. हर भर्ती प्रक्रिया चाहे वह जेकेपीएसआई हो या फिर एफएए सभी में धंधली हुई है. ऐसे मामलों के दोषियों को पकड़कर उन्हें सजा देने की जगह प्रत्याशियों की सूची ही खत्म कर उन्हें सामूहिक रूप से सजा दी जा रही है.

J-K: पुलवामा में चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, ASI शहीद

 

4:19 PM (3 वर्ष पहले)

कानपुर:  ठेकेदार ने 18 लाख का पेमेंट मांगा तो बिल्डर ने उसे जिंदा जला दिया, मौत

Posted by :- manish yadav

कानपुर के चकेरी इलाके में बिल्डर श्यामजी श्रीवास्तव ने कथित तौर पर अपने ठेकेदार राजेंद्र पाल को जिंदा जला दिया. जानकारी के मुताबिक जब ठेकेदार ने अपने 18 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए बिल्डर से कहा तो उसने गुस्से में आकर ठेकेदार को आग लगा दी. आनन-फानन में ठेकेदार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. सूचना है कि ठेकेदार ने अपने भुगतान को लेकर पुलिस से भी शिकायत की थी. वह पिछले एक साल से पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा था.

ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी ने नहीं उठाया फोन, दोस्त उड़ाने लगे मजाक, गुस्से में जवान ने चला दी गोली

 

3:47 PM (3 वर्ष पहले)

अमृतसर में एनकाउंटर जारी, आरोपी गैंगस्टर हैं या आतंकवादी, यह पता नहीं: SHO

Posted by :- manish yadav

अमृतसर के अटारी में अभी भी एनकाउंटर जारी है. एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर हैं या आतंकवादी, यह अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं खबर है कि दोनों तरफ से हो रही फयरिंग की चपेट में आने से एक कैमरामैन भी जख्मी हो गया है.

एनकाउंटर में ढेर हुआ मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर, दूसरे को पुलिस ने घेरा, तीन जवान जख्मी

एनकाउंटर के दौरान एक कैमरामैन के जख्मी होने की खबर (ANI)
एनकाउंटर के दौरान एक कैमरामैन के जख्मी होने की खबर (ANI)
2:31 PM (3 वर्ष पहले)

महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. इससे पहले कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन किया. 

 

Rahul Gandhi @RahulGandhi 22s महंगाई से जूझती जनता के लिए 'गब्बर' की रेसिपी: कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ। 'मित्रों' की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये GST वापस लेना भी होगा।

Advertisement
12:33 PM (3 वर्ष पहले)

दलेर मेंहदी को राहत नहीं

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

पंजाबी गायक दलेर मेंहदी की कबूतरबाजी केस मामले में कोई राहत नहीं मिली है. मेंहदी ने सजा स्थगित करने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.  हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मेंहदी पिछले 6 दिन से जेल में बंद हैं. 

दलेर मेंहदी को मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के सामने अपील दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने मेंहदी की अपील को खारिज कर सजा को बरकरार रखा. 

12:18 PM (3 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र मामले में 1 अगस्त को SC में होगी अगली सुनवाई

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

महाराष्ट्र मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब 1 अगस्त को सुनवाई होगी. कोर्ट ने सभी पक्षों से इस मामले में हलफनामा दायर करने के लिए कहा है. हालांकि, सीजेआई ने सुनवाई के दौरान संकेत दिया है कि मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच का गठन किया जा सकता है. (इनपुट- सृष्टि ओझा)

12:13 PM (3 वर्ष पहले)

जुबैर की याचिका पर सुनवाई शुरू

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर की याचिका पर SC में सुनवाई शुरू हो गई. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच इस याचिका पर सुनवाई कर रही है. जुबैर ने अपने खिलाफ यूपी पुलिस द्वारा दायर सभी FIR खारिज करने की मांग की है. साथ ही जब तक इस याचिका पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक अंतरिम जमानत की भी मांग की गई है. वृंदा ग्रोबर जुबैर का पक्ष रख रहे हैं. वहीं, गरिमा प्रसाद यूपी सरकार की. 

12:04 PM (3 वर्ष पहले)

शिंदे गुट ने मांगा समय

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

सुनवाई के दौरान शिंदे गुट की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने ठाकरे गुट की याचिका पर जवाब देने के लिए समय मांगा है. सीजेआई एनवी रमणा ने कहा, मुझे लगता है कि इस मामले को बड़ी बेंच में भेजने की जरूरत है. 
 

12:01 PM (3 वर्ष पहले)

SC ने कहा- महाराष्ट्र मामले को बड़ी बेंच को सौंपने की जरूरत

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महाराष्ट्र मामले को बड़ी बेंच को सौंपने की जरूरत है. 

Advertisement
11:50 AM (3 वर्ष पहले)

'यह दलबदल नहीं', SC में शिंदे गुट ने कहा

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

एकनाथ शिंदे गुट का पक्ष रखते हुए वकील हरीश साल्वे ने कहा कि कहा जा रहा है कि लोकतंत्र की हत्या हुई. अपनी पार्टी के अंदर आवाज उठाना अयोग्यता का काम नहीं है. लेकिन अगर कोई स्पीकर से जा कर कहता है की मुझे इस सीएम पर भरोसा नहीं है, और ज्यादातर विधायक ऐसा करते है तो ये दलबदल नहीं है. दलबदल तब होता है जब ये विधायक किसी और पार्टी से जुड़ते. सदस्यता तभी जाती है जब कोई पार्टी छोड़ दे या व्हिप के खिलाफ वोट करे. लेकिन क्या जिसे 15-20 विधायकों का भी समर्थन न हो, उसे कोर्ट के जरिए वापास लाया जा सकता है?

11:40 AM (3 वर्ष पहले)

'SC में केस लंबित होने के बावजूद राज्यपाल ने दूसरे गुट को आमंत्रण दिया'

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

सुनवाई के दौरान उद्धव खेमे से कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं उन्होंने कहा, जो महाराष्ट्र में हुआ, अगर इस सिद्धांत को हम स्वीकार कर लेते हैं, तो हर राज्य में चुनी गई सरकार गिराई जा सकती है. क्योंकि शेडयूल 10 में संरक्षण नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा, बागी विधायकों को जल्द से जल्द अयोग्य घोषित करना चाहिए. 

उद्धव ठाकरे गुट का पक्ष रखते हुए सिब्बल ने SC में कहा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 11 जुलाई को सुनवाई करेंगे. मामला SC में लंबित था. इसके बावजूद राज्यपाल ने दूसरे गुट को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया. इसी तरह ही स्पीकर ने उन्हें वोट डालने का मौका भी दे दिया. इन सभी बिंदुओं पर SC को फैसला लेना है. आप विधानसभा से सभी रिकॉर्ड तलब करें. यह देखें कि कब क्या कार्रवाई हुई? कैसे हुई?
 

11:32 AM (3 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. यह सुनवाई शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने और राज्यपाल के एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने के न्योता देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर हो रही है. 

10:51 AM (3 वर्ष पहले)

'तिरंगे को लहराता देखना है', पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को दिया मंत्र

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल होने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया. पीएम मोदी ने कहा, जो खिलाड़ी पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मैदान पर उतर रहे हैं, उनसे मैं कहूंगा कि मैदान बदला है, आपका मिजाज नहीं, आपकी जिद नहीं. लक्ष्य वही है कि तिरंगे को लहराता देखना है, राष्ट्रगान की धुन को बजते सुनना है. इसलिए दबाव नहीं लेना है, अच्छे और दमदार खेल से प्रभाव छोड़ना है. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें: कॉमनवेल्थ गेम्स जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में...

10:48 AM (3 वर्ष पहले)

9 अगस्त से 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम मनाएगी बीजेपी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर के बीजेपी हर घर तिरंगा का कार्यक्रम करने जा रही है. बीजेपी आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में इसका आयोजन करने का कार्यक्रम बना रही है. इसको लेकर के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 16 जुलाई को एक बड़ी बैठक की थी जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री संगठन और सभी मोर्चों के अध्यक्ष के साथ साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे. 
 
बीजेपी की हर घर तिरंगा के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पार्टी के पार्टी ने व्यापक कार्यक्रम बनाए हैं जिसमें 9 अगस्त से लेकर के 11 अगस्त तक देश के हर एक हिस्से में देश भक्ति भावना के लिए वातावरण बनाने तिरंगा यात्रा निकालने हाट बाजारों सार्वजनिक स्थलों पर होल्डिंग लगाने का कार्यक्रम बनाया गया है.  11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं गांव में रघुपति राघव राजाराम का भजन और वंदे मातरम का पूर्ण गीत संबंधी प्रभातफेरी निकालने का निर्देश पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है. 13 अगस्त से लेकर के 15 अगस्त तक देशभर में 20 करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम आयोजित करने की पार्टी तैयारी कर रही है. राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी पोस्ट ऑफिस में होगी इसके साथ ही साथ संस्कृति मंत्रालय के 4 ई प्लेटफार्म पर भी इसकी उपलब्धता होगी. (इनपुट- हिमांशु मिश्रा) 

Advertisement
10:45 AM (3 वर्ष पहले)

जानिए क्यों चर्चा में हैं योगी के 3 मंत्री

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के साथ ही सूबे में ट्रांसफर के 'खेल' ने खलबली मचा दी है. योगी सरकार के तीन मंत्री इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं. पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के स्वास्थ्य मंत्रालय में विभाग में हुए तबादलों पर सवाल खड़े हुए तो अब मंत्री जितिन प्रसाद के पीडब्लूडी विभाग में हुए ट्रांसफर पर सीएम योगी ने जांच बैठा दी है. वहीं, जलशक्ति मंत्रालय में भी तबादलों को लेकर खींचतान की बात भी सामने आ रही है. ऐसे में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी सुर्खियों में हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:  यूपी का तबादला कांड: नाराजगी के बीच इस्तीफों की अटकलें, जानिए क्यों चर्चा में हैं योगी के 3 मंत्री
 

10:44 AM (3 वर्ष पहले)

उदयपुर केस: आरोपी गौहर चिश्ती के घर पहुंची पुलिस 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उदयपुर में कन्हैया लाल मर्डर केस में आरोपी गौहर चिश्ती को लेकर पुलिस आज उसके घर पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची. पुलिस की कार्रवाई के दौरान गौहर चिश्ती के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. गौहर चिश्ती 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है. (इनपुट- चंद्रशेखर)

10:39 AM (3 वर्ष पहले)

निर्वाचन आयोग पहुंचा शिवसेना का घमासान 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 शिवसेना का घमासान सदन से सुप्रीम कोर्ट होता हुआ निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया. निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात आयोग को पत्र मिला है. आज उस पर आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा रही है. प्रोसेस के बाद इस पर आगे की कार्रवाई होगी. (इनपुट संजय शर्मा)

10:36 AM (3 वर्ष पहले)

मधुसूधन घी कंपनी के ठिकानों पर आईटी की रेड

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

आईटी ने मधुसूधन घी कंपनी से जुडे़ 40 ठिकानों पर छापेमारी की है. कंपनी का उत्तर प्रदेश में पावर प्लांट और डेरी भी है. आयकर ने कंपनी से जुड़े 40 ठिकानों पर रेड मारी है. 

10:29 AM (3 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगने पर सभी वैक्सीनेटर की तारीफ की

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को 200 करोड़ वैक्सीन डोज की उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी वैक्सीनेटर की तारीफ की है. पीएम ने सभी को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है; इसे CoWIN से डाउनलोड किया जा सकता है. 

Advertisement
10:25 AM (3 वर्ष पहले)

अजय मिश्रा के खिलाफ 22 साल पुराने मर्डर केस में सुनवाई आज

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से जुड़े 22 साल पुराने प्रभात गुप्ता मर्डर केस में आज सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस रमेश सिन्हा और सरोज यादव इस पर सुनवाई करेंगे.  पिछली सुनवाई पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की तरफ से बहस के लिए वक्त मांगा गया था. हाईकोर्ट ने बार-बार तारीख मांगने पर अंतिम तारीख दी थी. 

10:25 AM (3 वर्ष पहले)

NIA ने पुलवामा में की छापेमारी 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

एनआईए ने टेरर फंडिंग के मामले में पुलवामा के काकापोरा और मलंगपोरा में छापेमारी की है. 

10:25 AM (3 वर्ष पहले)

दिल्ली: हिंदू सेना ने नूपुर शर्मा के समर्थन में ऑटो पर लगाए पोस्टर 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

दिल्ली में हिंदू सेना ने नूपुर शर्मा के समर्थन में ऑटो पर पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टर्स में सपोर्ट नूपुर शर्मा लिखा है. बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आई थीं. उनके बयान को लेकर काफी विरोध हुए था. विरोध के दौरान कई जगह पर हिंसा भी हुई थी. नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ी राहत देते हुए 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. (इनपुट- कुणाल)

Advertisement
Advertisement