मुंबई मेयर चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. इसी बीच शिवसेना ने अमय घोले को अपना ग्रुप लीडर नियुक्त किया है. अमय घोले ने कहा है कि महायुति के भीतर कोई मतभेद नहीं है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिए गए निर्णय सभी कार्यकर्ताओं के लिए मान्य होंगे.