मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों ने जिमखाना के नियंत्रण को लेकर प्रोटेस्ट शुरू किया है. छात्रों की मांग है कि स्ट्रेस कम करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. पिछले8 महीनों में मेडिकल कॉलेज में तनाव के कारण छह डॉक्टरों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है, जबकि 4 छात्रों ने इस दौरान सुसाइड कर लिया है.