अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इस सैन्य टकराव का असर भारत के पंजाब और चंडीगढ़ की हवाई यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है. सुरक्षा कारणों से कई एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, शारजाह और अन्य मिडल ईस्ट के गंतव्य के लिए आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसी वजह से भारत की आइस स्टॉक टीम जर्मनी की यात्रा नहीं कर पायी है. ये पूरी स्थिति क्षेत्रीय सुरक्षा और राजनीतिक तनाव के बीच उत्पन्न हुई है.