scorecardresearch
 

ट्यूशन टीचर ने 8वीं की छात्रा को मारे 40 डंडे, हाथ में सूजन, पहाड़ा याद ना करने की दी सजा

नवी मुंबई के गोठीवली गांव में आठवीं की छात्रा को पहाड़ा याद न करने पर ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीट दिया. लकड़ी की स्टिक से हाथ पर कई वार किए गए, जिससे सूजन और निशान पड़ गए. छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाल संरक्षण विभाग ने भी जांच शुरू की है.

Advertisement
X
छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीटा (Photo: Representational)
छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीटा (Photo: Representational)

नवी मुंबई के गोठीवली गांव में एक ट्यूशन शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने पहाड़े याद नहीं किए थे, जिससे नाराज होकर शिक्षक ने उसे लकड़ी की स्टिक से कई बार मारा. इस घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक का नाम रूपाली थवी बताया गया है. छात्रा पिछले पांच वर्षों से इसी ट्यूशन में पढ़ने जाती थी. आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों को पहाड़े याद करने के लिए कहा था. जब छात्रा पहाड़ा नहीं सुना पाई तो उसे सजा के तौर पर हाथ पर करीब 20 बार स्टिक से मारा गया.

पहाड़ा याद न होने पर छात्रा को मिली बेरहमी सजा

इस मारपीट में छात्रा के हाथ पर सूजन आ गई और लाल निशान पड़ गए. बच्ची को तेज दर्द होने लगा. परिजनों ने बच्ची का एक्सरे भी करवाया, हालांकि हाथ में किसी प्रकार का फ्रैक्चर नहीं पाया गया है.

पीड़ित छात्रा की मां पूनम वडके ने इस संबंध में रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने बच्ची को कठोर सजा दी और जब परिवार ने सवाल किया तो शिक्षक ने कहा कि बच्ची पढ़ाई नहीं करती. साथ ही यह भी कहा गया कि यदि परेशानी है तो बच्ची को दूसरी ट्यूशन में भेज दें.

Advertisement

बाल संरक्षण विभाग भी सक्रिय, कानून के तहत कार्रवाई संभव

रबाले पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने और अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की प्रक्रिया में जुटी हुई है.मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे जिला बाल संरक्षण विभाग ने भी हस्तक्षेप किया है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के खिलाफ बाल संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है. रबाले पुलिस स्टेशन के क्राइम पीआई श्याम वनसोडे ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement