मध्य प्रदेश में एक दुकान में चोरी हुई और चोर सामान और नकदी लेकर चंपत हो गए, लेकिन चोरों ने यहां एक चिट्ठी छोड़ी जिसमें उन्होंने ना सिर्फ माफी मांगी बल्कि चोरी के लिए पुलिसवालों के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया.
पुलिस के अनुसार चोर लगभग 25 हजार रुपयों का सामान और नकदी चुरा ले गए. नवरोजाबाद थाने के इंचार्ज राम काकोदिया ने इस नोट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ये पुलिस को बदनाम करने की साजिश है. उनसे ये पूछे जाने पर कि सिर्फ तीन पुलिस वालों का नाम नोट में क्यों लिया गया काकोदिया ने कहा 'हम इसकी जांच करेंगे. काकोदिया ने कहा है कि पुलिस पुराने आंकड़ों के आधार पर कुछ लोगों की पहचान कर चुकी है.' नोट में शामिल तीनों पुलिस वालों में से कोई भी बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं था.