scorecardresearch
 
Advertisement

पेट्रोल स्टॉक करने की कवायद में उसी में जिंदा जल गया युवक

पेट्रोल स्टॉक करने की कवायद में उसी में जिंदा जल गया युवक

झारखंड के गढ़वा में एक दर्दनाक हादसे में युवक जिंदा जल गया. युवक पेट्रोल की संभावित कमी की अफवाह के चलते गैलन में पेट्रोल भरवाकर मोपेड से घर लौट रहे था. इसी दौरान हाइवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पेट्रोल से भरा गैलन फट गया और पेट्रोल युवक के ऊपर गिर गया, इसी दौरान अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement