scorecardresearch
 

नाबालिग ने चोरी किए 7 लाख रुपये के जेवरात, झाड़ी से बरामद हुए आभूषण

जमशेदपुर में बिरसनगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर-1 में 26 जनवरी को गौतम सिंह राय के घर में चोरी हुई थी. चोर उनके घर से सात लाख रुपये कीमत के गहने ले गया था. इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले लड़के को पकड़ लिया है.

Advertisement
X
पुलिस ने बरामद किए चोरी हुए जेवरात.
पुलिस ने बरामद किए चोरी हुए जेवरात.

जमशेदपुर में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. यहां एक घर से करीब 7 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए थे. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जब इसका खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए. इस वारदात को एक नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया था.

दरअसल, बिरसनगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर-1 में 26 जनवरी को गौतम सिंह राय के घर में चोरी हुई थी. चोर उनके घर से सात लाख रुपये कीमत के गहने ले गया था. इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले लड़के को पकड़ लिया है.

ये भी पढ़ें- हाथ जोड़े, कान पकड़े और मां दुर्गा की मूर्ति उठा ले गया चोर, देखिए वीडियो
 

उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात झाड़ी से बरामद किए हैं. सिटी एसएसपी ने बिरसानगर थाने में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जो सामान बरामद हुआ है, उसमें सोने के हार का एक सेट, सोने की छह चेन, 3 अंगूठी, एक मांग-टीका, एक जोड़ी कंगन, दो जोड़ी बड़े झुमके आदि जेवरात बरामद किए गए हैं. 

Advertisement

एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी नाबालिग है. वो पहले भी जेल जा चुका है. सभी जेवरात झाड़ी से बरामद किए गए हैं. पकड़े गए किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बीते दिनों पंजाब के फाजिल्का जिले में चोरी की एक वारदात हुई थी. इस बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया था.

मामला जिले के अबोहर का था. गली नंबर-7-बी निवासी बलविंदर सिंह खालसा के परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले चंडीगढ़ गया था. दो दिन पहले बलविंदर भी परिवार से मिलने चंडीगढ चला गया. बीते दिन देर शाम जब वो घर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था. इसके बाद जैसे हो वो घर के अंदर दाखिल हुआ, उसके होश उड़ गए.

कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे. अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे. इसमें से लैपटॉप, सोने की बालियां, अंगूठी और मंदिर में रखी गुल्लक गायब थी. इतना ही नहीं गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी नहीं था. ये सब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement