scorecardresearch
 

हाथ जोड़े, कान पकड़े और मां दुर्गा की मूर्ति उठा ले गया चोर, देखिए वीडियो

मेरठ के एक मंदिर में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें एक युवक को देखा जा सकता है. जो कि मंदिर में घुसते ही पहले हाथ जोड़कर खड़ा होता है. इसके बाद कान पड़कर माफी मांगता है और अष्टधातु की मूर्ति चोरी करके चला जाता है.

Advertisement
X
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर पहुंचता है. फिर हाथ जोड़ता है, कान पकड़ता है और वहां रखी मूर्ति चोरी कर लेता है. यह घटना मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बालमुखी माता मंदिर की है.

दरअसल, मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बालमुखी माता का मंदिर है. आचार्य प्रदीप गोस्वामी इसकी देखभाल करते हैं. शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी जब यहां पहुंचे तो दुर्गा मां की अष्टधातु की मूर्ति न पाकर दंग रह गए. इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की लाइव घटना कैद मिली.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

इसमें एक युवक पूजा करता दिखाई दे रहा है. वो मंदिर के अंदर जाकर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है. इसके बाद कान पड़कर माफी मांगता है और अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर चला जाता है. इस बीच उसने मंदिर के शीशे के दरवाजा को भी खोलने की कोशिश की. उसने ट्रैकसूट पहन रखा था. सिर पर कैप लगाए हुए था. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

देखिए वीडियो...

आरोपी की पहचान कर मूर्ति बरामद कर ली गई 

इस मामले में मेरठ पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया है कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में चोरी की है. इस मामले में थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी की पहचान कर मूर्ति को बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement