scorecardresearch
 

राजौरी: जंगल में छिपे आतंकियों को खोजते वक्त खाई में गिरे लेफ्टिनेंट, गंवाई जान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हादसा हो गया. 'ऑपरेशन शेरूवाली' में शामिल एक लेफ्टिनेंट पहाड़ी इलाके में फिसलकर गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई. सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से जंगलों में छिपे आतंकवादियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Advertisement
X
ऑपरेशन शेरूवाली को चलते करीब 15 दिन हो चुके हैं (फाइल फोटो- ANI)
ऑपरेशन शेरूवाली को चलते करीब 15 दिन हो चुके हैं (फाइल फोटो- ANI)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार शाम हादसा हुआ. एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी इलाके में फिसलने और गहरी खाई में गिरने से सेना के एक अधिकारी की जान चली गई.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लेफ्टिनेंट रैंक के यह अधिकारी 'ऑपरेशन शेरूवाली' में शामिल सुरक्षा बलों का हिस्सा थे, जो अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है. सुरक्षा बल यहां यात्रियों और स्थानीय लोगों के पहचान-पत्रों की जांच, इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे.

'ऑपरेशन शेरूवाली' डोरीमाल और गंभीर मुगलान इलाके में चलाया जा रहा है, ताकि राजौरी जिले के जंगलों में छिपे होने की आशंका वाले दो-तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों का पता लगाया जा सके.

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, लेफ्टिनेंट डोरीमाल इलाके में फिसलकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गए और बाद में चोटों के कारण उनकी मौत हो गई. शव बरामद कर लिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement