scorecardresearch
 

'ऐसे करते हैं फायर...' बहन को तमंचा दिखाकर डरा रहा था भाई, तभी सीने को छलनी करते हुए आर-पार हो गई गोली

सोनीपत में तमंचा लेकर हंसी मजाक करना एक युवक को भारी पड़ गया. उसने अपनी चचेरी बहन को डराने के लिए तमंचा दिखाया. लेकिन तभी उससे गोली चल गई. गोली लड़की के सीने को छलनी करते हुए आर-पार हो गई. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच जारी है.

Advertisement
X
19 साल की थी खुशबू.
19 साल की थी खुशबू.

हरियाणा के सोनीपत में चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला रोहणा गांव का है. आरोपी युवक विशाल उर्फ गुल्लू खांडा गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि वो अपने दोस्त से तमंचा मांगकर लाया था. चचेरी बहन को वो तमंचा दिखाकर डरा रहा था. उनके बीच हंसी-मजाक चल रहा था. तभी अचानक से ट्रिगर दब गया और उससे निकली गोली चचेरी बहन को जा लगी.

इससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. जो कुछ भी हुआ वो गलती से हुआ. उसने जानबूझकर बहन को नहीं मारा है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. रिमांड लेकर भी पूछताछ की जाएगी. वहीं, पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

खरखौदा के थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक, गांव रोहणा निवासी मनोज ने पुलिस को बताया था कि वो किसी काम से रविवार के दिन हसनगढ़ गए थे. उन्हें पत्नी संतोष का फोन आया. पता चला कि भतीजे विशाल ने उनकी 19 साल की बेटी खुशबू को गोली मार दी है. यह सुनते ही वह तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां खुशबू को उपचार के लिए लेकर गए थे. लेकिन इलाज के दौरान ही खुशबू ने दम तोड़ दिया.

Advertisement

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. फिर विशाल की तलाश की गई. मंगलवार को विशाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसका कहना है कि उसने जान बूझकर ऐसा नहीं किया है. वह उसे बता रहा था कि कैसे फायर करते हैं. तभी हंसी मजाक में गोली चल गई. गोली खुशबू का सीना चीरते हुए आर-पार हो गई थी. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी. यह सब देखकर वो डर गया था. इसलिए वहां से भाग गया था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement