scorecardresearch
 

Reel बनाने में व्यस्त रहा कर्मचारी, उधर शराब दुकान से 5 लाख लेकर फरार हो गए बदमाश

गुरुग्राम के सेक्टर-32 में स्थित वाइन शॉप में तड़के दो नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर 4.70 लाख रुपये की चोरी कर ली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. हैरानी की बात यह रही कि पास का एक होटलकर्मी पुलिस को सूचना देने के बजाय रील बनाता रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
नकाबपोश बदमाशों ने वाइन शॉप की चोरी (Photo: Screengrab)
नकाबपोश बदमाशों ने वाइन शॉप की चोरी (Photo: Screengrab)

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-32 स्थित ‘डिस्कवरी वाइन’ शॉप में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां तड़के सुबह करीब 5 बजकर 52 मिनट पर दो अज्ञात नकाबपोश युवक कार से पहुंचे और महज पांच मिनट में 4 लाख 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

महज पांच मिनट में कैश काउंटर से 4.70 लाख समेटकर फरार

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने लोहे की रॉड की मदद से दुकान का शटर उखाड़ दिया. भारी-भरकम शटर को तोड़ने के बाद दोनों युवक अंदर घुसे और कैश काउंटर से रकम समेट ली. हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान दुकान के कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे और उन्हें शटर टूटने तक की भनक नहीं लगी. न कोई अलार्म बजा और न ही किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू पास के एक होटल कर्मी का रवैया रहा. जब बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब उसने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करने या आसपास के लोगों को सचेत करने के बजाय मोबाइल से रील बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में वह कहते हुए सुनाई देता है, “देखो भाई, ठेके में चोरी हो रही है. इस लापरवाही के कारण बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में कोई बाधा नहीं हुई.

Advertisement

लोहे की रॉड से तोड़ा शटर

वाइन शॉप के मैनेजर आदर्श कुमार ने बताया कि बदमाश बेहद निडर थे और उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं था. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक सुनियोजित तरीके से आए और तेजी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement