scorecardresearch
 

सरकार की सख्ती के बावजूद थम नहीं रहे हैं पराली जलाने के मामले

वर्ष 2016 में 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जहां पराली को आग लगाने के 3715 मामले सामने आए थे, वो इस साल इसी अवधि में केवल 700 रह गए हैं.

Advertisement
X
यमुना नगर में पराली जलाता किसान (फोटो- PTI)
यमुना नगर में पराली जलाता किसान (फोटो- PTI)

  • पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के मामले 2,427 ज्यादा
  • हरियाणा में इस साल 3,705 पराली जलाने के मामले हुए रिकॉर्ड

पंजाब में इस साल 23 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच धान की पराली जलाने के 12,027 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. ये आकड़ें पिछले साल के पराली जलाने की घटनाओं के मुकाबले 2,427 ज्यादा है. हालांकि हरियाणा में भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई है. इस साल 3,705 पराली जलाने के मामले रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले साल भी इस अवधि में 3,705  दर्ज हुए थे.

क्यों बढ़ रहे पराली जलाने के मामले?

जैसे-जैसे नई फसल बोने का समय नजदीक आता जा रहा है, किसान खेतों को तैयार करने की जल्दी में पराली को अंधाधुंध तरीके से जलाने लगे हैं. पंजाब सरकार ने राज्य के सभी जिलों में एक-एक आईएएस अधिकारी को नोडल अफसर के रूप में तैनात किया है जिन्हें पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के काम की देखरेख करनी है. इसके अलावा प्रदेश में किसानों को जागरूक करने का जिम्मा तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत भी चलाया जा रहा है.

Advertisement

धान की कटाई के शुरुआती दौर में ये महसूस किया जा रहा था कि किसानों ने पराली जलाना छोड़ दिया है लेकिन जैसे-जैसे नई फसल की बुआई नजदीक आ रही है, खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी आ गई है. पंजाब सरकार का दावा है कि प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. सरकार का कहना है कि राज्य में किसानों के जरिए धान की पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी आ रही है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

वर्ष 2016 में 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जहां पराली को आग लगाने के 3715 मामले सामने आए थे, वो इस साल इसी अवधि में केवल 700 रह गए हैं. पंजाब सरकार का कहना है कि ओवरआल पंजाब के 60 फीसदी किसानों ने अब पराली जलाना छोड़ दिया है और हैपी सीडर जैसी नवीन तकनीक के जरिए खेतों में पराली का बिना जलाए समाधान किया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर गैरसरकारी आंकड़े दावा कर रहे हैं कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है. राज्य सरकार ने कई सख्त कदम भी उठाए हैं और कई किसानों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटों के दौरान सिर्फ मोगा में ही 14 किसानों पर जुर्माना लगाया गया. बताया जा रहा है जुर्माने के बावजूद भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई है.

Advertisement
Advertisement