scorecardresearch
 
Advertisement

UCC पर गुजरात में उबाल! नमाज में काली पट्टी बांधकर विरोध

UCC पर गुजरात में उबाल! नमाज में काली पट्टी बांधकर विरोध

गुजरात विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता (UCC) बिल के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है. गुजरात मुस्लिम हित रक्षक समिति के आह्वान पर राज्य भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. समिति का दावा है कि करीब 70 लाख मुस्लिम इस विरोध में शामिल हुए. वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इस बिल को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. पूर्व विधायक गयासुद्दीन शेख ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के विरोध के बावजूद उन्हें इस कानून में शामिल किया गया, जबकि कुछ अन्य समुदायों को बाहर रखा गया है. वहीं विधायक इमरान खेड़ावाला ने इसे चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को अदालत में चुनौती दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाया जाएगा.

Advertisement
Advertisement