scorecardresearch
 

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष... PM मोदी अमृत महोत्सव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई की रात जामनगर पहुंचेंगे और 11 मई को सोमनाथ में भव्य रोड शो करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक झांकियों, सूर्यकिरण एयर शो और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के जरिए उनका स्वागत किया जाएगा.

Advertisement
X
पीएम मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. (File Photo: PTI)
पीएम मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. (File Photo: PTI)

गुजरात में आयोजित होने वाले सोमनाथ अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. प्रधानमंत्री 10 मई की रात गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, जहां लाल बंगला सर्कल पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

इसके बाद 11 मई की सुबह प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यहां सोमनाथ हेलीपैड से हमीरजी सर्कल तक करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया जाएगा. रोड शो के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. स्थानीय कलाकार और सामाजिक संगठन भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

सोमनाथ मंदिर परिसर में अमृत महोत्सव के तहत कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे. इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एयर शो करेगी. इसके अलावा हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी. 

Advertisement

प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सोमनाथ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा रवाना होंगे. वहां शाम करीब 5 बजे वह सरदार धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. सरदार धाम 3 में कुल 2000 विद्यार्थियों के लिए आधुनिक आवास, अध्ययन और सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement