गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम संचालित इसनपुर पब्लिक स्कूल में चौंकानेवाली घटना सामने आई. जिसमें आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख मैं राउंडर यानी कंपास से हमला कर दिया. जिससे छात्र की आंख जख्मी हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसकी आंख का ऑपरेशन हुआ.
इस गंभीर मामले की जांच पुलिस ने शुरू की है तो साथ ही में अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिसर द्वारा भी जांच के आदेश दिए गए है. 14 साल का छात्र बुरी तरह घायल हो गया है. शिक्षकों द्वारा तुरंत ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. छात्र का अहमदाबाद में स्थित सिविल अस्पताल में इलाज हुआ. इस मामले में हुई घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई तो कानूनी कार्यवाही शुरू हुई है.
इसनपुर पब्लिक स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल लक्ष्मी शर्मा ने कहा, 20 अप्रैल के दिन छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी. 11 बजे परीक्षा पूर्ण होने के बाद छात्र अपने क्लास से बाहर निकल चुके थे. यहीं दो छात्रों के बीच में किसी बात को लेकर तकरार शुरू हुई जब एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया.
डॉक्टर निलेश पारसीकर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को डिस्चार्ज किया गया है. वापिस एक हपते बाद बच्चे को अस्पताल बुलाया गया है. लेकिन आंखों में लगी चोट को लेकर भविष्य में कितना विजन लौटेगा, वह कुछ दिनों बाद ही कहा जा सकेगा. इस मामले की गंभीरता के मद्देनजर दक्षिण जोन के अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. प्राथमिक जांच में स्कूल की किसी प्रकार की लापरवाही हो ऐसा नहीं लग रहा है. बच्चों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था ? क्यों मारपीट हुई ? ये जांच करने के बाद स्पष्ट कहा जा सकेगा.