scorecardresearch
 

धूल भरी आंधी, धुंध और बादल... सुबह से ही अजीब सा मौसम झेल रहे दिल्ली-NCR वाले

Delhi-NCR Weather Today: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 और 4 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है.

Advertisement
X
40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है हवाओं की रफ्तार (फाइल फोटो- ITG)
40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है हवाओं की रफ्तार (फाइल फोटो- ITG)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज (शुक्रवार) सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं. धूल भरी आंधी की वजह से हर तरफ सड़कों पर धुंध ही धुंध छाई है. जिससे विजिबिलिटी भी कम है. सुबह के वक्त धुंध में गुम इंडिया गेट के सामने लोग मॉर्निग वॉक करते देखे गए. 

धुंध में गुम इंडिया गेट (Photo-ANI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 3 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे. वहीं, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. IMD ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 4 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. 

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे हरियाणा में भी धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में 3-4 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार यानी 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. IMD के अनुसार, अगले 1-2 दिनों में भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. उसके बाद मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है. अप्रैल के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. उत्तर और मध्य भारत में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खास असर देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement